देवरिया। बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, 24 सितंबर को 7 फेरे लेकर 7 जन्मों के लिए एक दूजे के हो गए। उदयपुर में होटल लीला में रॉयल अंदाज में शादी का पूरा कार्यक्रम हुआ। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इस शानदार शादी समारोह में बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत की बड़ी हस्तियां शरीक हुईं। राघव चड्ढा और परिणीति ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करते हुए ब्यूटीफुल कैप्शन शेयर किया है।


पर्ल थीम पर सजा था होटल लीला पैलेस
परिणीति और राघव की शादियों की रस्में दो दिनों तक चलीं। 23 सितंबर को संगीत नाइट रखा गया था और 24 सितंबर को चूड़ा सेरेमनी, शादी और रिसेप्शन का फंक्शन रखा गया था। शादी के लिए होटल लीला पैलेस को पर्ल थीम पर डेकोरेट किया गया था। शादी का वेन्यू किसी परी लोक से कम नहीं लग रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूल्हा बने राघव चड्ढा की एन्ट्री सजी धजी नाव से रॉयल अंदाज में हुई। शादी की तस्वीरों का फैंन्स को बेसब्री से इंतजार है।


मेहमानों में नहीं थीं प्रियंका चोपड़ा
परिणीति राघव की शादी की गेस्ट लिस्ट में वैसे तो कई खास मेहमान थे लेकिन सभी को परिणीति की मिमी दीदी यानी प्रियंका चोपड़ा का इंतजार था। एयरपोर्ट पर बहुत से सेलिब्रिटीस को स्पॉट किया गया लेकिन प्रियंका चोपड़ा नजर नहीं आईं। बताया जा रहा है कि वो पहले से किए गए किसी कमिटमेंट की वजह से सेम डेट पर एक कॉन्सर्ट में गई हुई थीं जिसके चलते उन्होंने अपनी छोटी बहन परिणीति की शादी अटेंड नहीं की। वहीं प्रियंका चोपड़ा की मां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गई हैं, जिसमें वो परी की शादी एंजॉय करते हुए नजर आ रही हैं।

इन्होंने अटेंड की परी-राघव की शादी
परिणीति चोपड़ा फिल्म जगत का बड़ा नाम हैं और राघव चड्ढा राजनीति जगत की बड़ी और उभरती हुई हस्ती हैं, इस लिहाज से इनकी शादी में बड़े नामों का मेहमान बनकर आना तय था। खास मेहमानों में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, मनीष मल्होत्रा, करण जौहर, अर्जुन कपूर, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, शैलेश लोढ़ा और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और परिणीति की खास दोस्त सानिया मिर्जा शामिल थी।