देवरिया। पैरा ओलंपिक में सातवें दिन भारत को 21वां पदक मिला। सचिन सरजेराव ने पुरुषों की शॉटपुट एफ46 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। सचिन ने 16.32 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो किया। कनाडा के गेग स्टीवर्ट पहले स्थान पर रहे उन्हें गोल्ड मेडल मिला।
पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता था गोल्ड
सचिन सरजेवा 34 साल के हैं, उन्होंने मई में जापान में हुए विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। सचिन को सिल्वर मेडल एफ46 श्रेणी में हासिल हुआ। इस श्रेणी में भुजाओं में कमजोरी या भुजाओं में निष्क्रियता वाले पैरा खिलाड़ी खड़े होकर हिस्सा लेते हैं। पैरा खिलाड़ियों में बराबरी का मुकाबला हो सके इसलिए उन्हें शारीरीक क्षमता के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाता है।
पीएम मोदी ने दी बधाई
सचिन को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा- “पैरा ओलंपिक 2024 में सचिन को उनकी अविश्वसनीय उपलब्धि के लिए बधाई! शक्ति और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने पुरुषों की शॉटपुट F46 स्पर्धा में रजत पदक जीता है। भारत को उन पर गर्व है।”