देवरिया। सोमवार 27 मई को राष्ट्रपति भवन में दूसरे फेज का पद्म पुरस्कार (padma samman 2025)दिया गया। इस दौरान कुल 68 हस्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें मशहूर लोकगायिका स्वर्गीय डॉ. शारदा सिन्हा भी शामिल हैं। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समारोह के दौरान सभी हस्ति यों को अपने हाथों से सम्मान दिया। कार्यक्रम में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद थे ।
शारदा सिन्हा और साध्वी ऋतंभरा को भी सम्मान
पद्म सम्मान समारोह (padma samman 2025) में बिहार की लोकगायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया। राम मंदिर आंदोलन में मुख्य रूप से हिस्सा लेने वाली साध्वी ऋतंभरा को सामाजिक कार्यों में अमूल्य योगदान देने के लिअ पद्म भूषण सम्मान दिया गया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने साध्वी ऋतंभरा को सम्मान मिलने पर एक्स पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी।
इन्हें मिला पद्म श्री सम्मान
जिन हस्तियों को पद्मश्री (padma samman 2025) से सम्मानित कियागया उनमें इम्यूनोलॉजिस्ट और केजीएमयू के कुलपति नित्यानंद, फुटबॉलर इनिवलप्पिल मणि विजयन, सिंगर अश्विनी भिडे देशपांडे, अभिनेता अशोक लक्ष्मण सराफ, मुखौटा निर्माता रेबा कांता महंत और संगीतकार रिकी ज्ञान केज, रंगमंच कलाकार और एक्टिंग ट्रेनर बैरी जॉन, पराई वादक वेलु आसन, व्यवसायी सज्जन भजनका, डॉ. नीरजा भटला, वैज्ञानिक अजय वी भट्ट, लेखक संत राम देसवाल, स्प्रिचुअल लीडर आचार्य जोनास मेजेट्टी और फारूक अहमद मीर शामिल हैं।
इन्हें मिला पद्म भूषण
पद्म भूषण से सम्मानित होने वालों में नृत्यांगना और अभिनेता शोभना चंद्रकुमार, व्यवसायी नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी, पुरातत्वविद् कैलाश नाथ दीक्षित, नर्तक जतिन गोस्वामी, अभिनेता अनंत नाग और साध्वी ऋतंभरा शामिल हैं।
प्रथम फेस में 71 हस्ती हो चुके हैं सम्मानित
आपको बता दें इससे पहले 28 अप्रैल को पहले फेज में 71 लोगों को पद्म सम्मान से सम्मानित किया जा चुका था। जिसमें 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार दिए गए थे। गणतंत्र दिवस से पहले ही सरकार की तरफ से 139 पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई थी।
ये भी पढ़ें- पद्म पुरस्कार 2025: 71 हस्तियों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित