देवरिया। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक बड़ी ही चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पर एक अस्पताल में एक पुरुष के शरीर में महिलाओं के अंग पाए गए हैं। लेकिन पुरुष बिल्कुल सामान्य पुरुष लक्षणों वाला है और ऑपरेशन के पहले भी एक आम आदमी की तरह अपना जीवन बिता रहा था। हार्निया की समस्या के चलते उसने अल्ट्रा साउंड कराया तब इस बात का खुलासा हुआ। अब वहां के डॉक्टर भी इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है।


ऑपरेशन के दौरान दिखा यूटरस
दरअसल व्यक्ति को लगातार पेट में दर्द की शिकायत रहने लगी। काफी इलाज करने के बाद भी जब उसे आराम नहीं मिला तब उसे अल्ट्रा साउंड की सलाह दी गई। अल्ट्रा साउंड रिपोर्ट में हार्निया और उसके पेट के निचले हिस्से में मांस के टुकड़े की तरह कुछ अंग दिखाई दिए थे। जब डॉक्टर हार्निया का ऑपरेशन कर रहे थे तब उन्हें अर्ध विकसित यूटरस और ओवरी दिखाई दिए। डॉक्टर्स ने सभी अर्धविकसित अंगों को शरीर से अलग कर दिया अब वह शख्स बिल्कुल स्वस्थ्य है।


डॉक्टर कर रहे शोध
ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर्स का भी यही कहना है कि यह अपने आप में एक अनोखा केस है। उन्होंने इस केस की स्टडी के लिए ऑपरेशन के दौरान पूरी प्रक्रिया का वीडियो बनाया। डॉक्टर्स का कहना है कि ऐसा केस लाखों में एक होता है। यह एक जन्मजात विकृति है। इसका उस व्यक्ति के जीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा था। उस व्यक्ति के दो बच्चे हैं और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ्य भी है।