देवरिया न्यूज़

: :

वुमन्स डे के मौके पर पूरी तरह से महिला स्टॉफ ने संभाली इन 2 ट्रेनों की जिम्मेदारी

देवरिया। 8 मार्च यानी महिला दिवस 2025 के मौके पर भारतीय रेलवे के दो जोन ने अपनी दो ट्रेनों को पूरी तरह से महिला स्टाफ को सौंप दिया। पहली ट्रेन मध्य रेलवे ने चलाई जो मुंबई से शाईनगर शिर्डी तक जाती है और दूसरी ट्रेन रांची रेल मंडल से रवाना की गई जिसमें पूरा स्टाफ महिलाओं का था। यह कदम महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान के रूप में उठाया गया था।

महिला स्टाफ ने चलाई वंदे भारत

महिला दिवस के इस खास मौके पर मध्य रेलवे ने मुंबई से साई नगर शिर्डी तक चलने वाली वंदे भारत को पूरी तरह से महिला स्टाफ को सौंपा। इस ट्रेन में लोको पायलट से लेकर टीसी और दूसरा सभी स्टाफ महिलाओं का ही था। आपको बता दें मुंबई-साईनगर शिरडी वंदे भारत देश की 10वीं सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन है। इस पहल के जरिए सेंट्रल रेलवे ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया है।

सेंट्रल रेलवे ने एक्स पर शेयर की तस्वीरें

महिला स्पेशल ट्रेन चलाने की जानकारी सेंट्रल रेलवे ने अपने एक्स अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट करके दी। वंदे भारत की पूरी महिला स्टाफ की तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा – “रेलवे में महिलाओं के लिए एक अग्रणी क्षण!। इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, इतिहास रच दिया गया जब वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 22223, सभी महिला चालक दल के साथ CSMT से रवाना हुई!

रांची रेल मंडल हर साल करता है यह पहल

दूसरी तरफ रांची रेल मंडल की तरफ से भी वुमन्स डे के मौके पर महिलाओं को समर्पित ट्रेन चलाई गई। आपको बता दें रांची रेल मंडल हर साल 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर यह पहल करता है। रांची से सुबह 8:55 पर निकलने वाली  रांची टोरी-मेमू एक्सप्रेस भी पूरी तरह से महिला स्टाफ द्वारा हैंडल की गई। महिला दिवस पर हर साल इस ट्रेन का सारा स्टाफ, सुरक्षाकर्मी से लेकर ट्रेन मैनेजर और लोको पायलट तक महिलाएं ही होती हैं।

ये भी पढ़ें- वुमन्स डे पर इन महिलाओं ने हैंडल किया PM का सोशल मीडिया अकाउंट

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *