देवरिया। पेरिस ओलंपिक में भारत के एथलीट अविनाश साबले ने एक नया इतिहास रच दिया है। अविनाश ने अपने शानादार प्रदर्शन की बदौलत स्टीपलचेज के फाइनल में जगह बना ली है। ओलंपिक के इतिहास में वो पहले भारतीय हैं जो स्टीपलचेज के फाइनल में पहुंचा हो। इधर 50 किलोग्राम भार वर्ग में विनेश फोगाट ने भी अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए टोक्यो ओलंपिक विजेता जापानी खिलाड़ी युवी सुसाकी को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।


5वें स्थान पर रहे अविनाश
अविनाश ने पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज मुकाबले के फाइनल में जगह बनाई है। रेस में एक हजार मीटर तक वो पहले स्थान पर थे लेकिन दो हजार मीटर के बाद वो तीसरे स्थान पर आ गए। रेस पूरी होने तक अविनाश ने दूसरे हीट में 8 मिनट 15.43 सेकंड टाइम लिया और 5वें स्थान पर रहे। वहीं मोरक्को के मोहम्मद तिंडौफत पहले स्थान पर रहे उन्होंने 10.62 सेकंट का आइम लिया। फाइलनल के लिए हुए इलेंट में कुल तीन हीट हुई जिसमें टॉप 5 में आने वाले 15 एथलीट्स फाइनल में मेडल के लिए रेस लगाएंगे।


इस तरह रहा साबले का प्रदर्शन
अविनाश साबले ने रेस की शुरुआत तो काफी अच्छी तरह से की थी। पहले 1000 मीटर तक वह टॉप पर रहे। हालांकि फिर 2000 मीटर पूरा करने के बाद वह तीसरे स्थान पर आ गए है। साबले ने 2000 मीटर 5 मिनट और 28.7 सेकेंड पूरा किया। इसके बाद रेस पूरी करने तक वह पांचवें स्थान पर खिसक गए। इस तरह उन्होंने पांचवें नंबर पर रहते हुए फाइनल में जगह हासिल किया।


विनेश ने आखिरी 10 सेकंड में अपने नाम किया मैच
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने आज रिंग में बेहतरीन खेल दिखाया। उनका मुकाबला वर्ल्ड चैंपियन युवी सुसाकी से था। रपबूशुरुआती मैच पुरी तरह से सुसाकी के पाले में नजर आ रहा था। लेकिन आखिर में विनेश ने अपना पूरा जोर लगा दिया और आखिरी 10 सेकंड में पूरी बाजी पलट दी। विनेश ने विश्व चैंपियन सुसाकी को 3-2 से मात दी। किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में सुसाकी की यह पहली हार है।