देवरिया। नीट की परीक्षा और परिणाम आने के बाद लगे गड़बड़ी के आरोप और कोर्ट में लंबी चली सुनवाई के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुक्रवार देर शाम नीट का रिवाइज स्कोर जारी कर दिया है। आपको बता दें नीट 2024 के परीक्षा परिणामों में 67 अभ्यर्थियों के 720 अंक आए थे। जिनमें से ज्यादातर अभ्यर्थी एक ही केंद्र के होने से शक की शुई गड़बड़ी की तरफ गई थी। याचिकाकर्ताओं ने नीट यूजी पेपर रद्द कर दोबारा परीक्षा लेने की मांग की थी जिसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार जांच कर दोबारा रिजल्ट जारी किया गया है।
पहले और रिवाइज रिजल्ट में कितना अंतर
4 जून को जारी हुए नीट के पहले रिजल्ट और अब दोबारा जारी रिजल्ट के कटऑफ मार्क्स के साथ ही मेरिट लिस्ट में भी अंतर है। नीट के पहले के रिजल्ट का कटऑफ मार्क्स 164 था अब यह 2 अंक घटकर 162 हो गया है। साथ ही पिछली बार सामान्य कोटे के 570 छात्र नए रिजल्ट में सफल नहीं हुए हैं। वहीं पहले 67 परीक्षार्थियों ने 720 में से 720 अंक हासिल करके टॉप किया था, लेकिन अब जारी परिणाणों में 720 में 720 अंक हासिल करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या सिर्फ 17 रह गई है। वहीं नए रिजल्ट के बाद मेरिट सूची में भी अंतर आ गया है।
इस तरह चेक करें रिवाइज रिजल्ट
नीट यूजी का रिवाइज्ड रिजल्ट चेक करने के लिए एनटीए की वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर विजिट करें या https://exams.nta.ac.in/NEET/NEET2024SCRevised.html पर पर भी परिणाण चेक किए जा सकत हैं। वेबसाइट में जाने के बाद “NEET-UG revised scorecard” लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करने पर एक नया पेज ओपन होगा, जहां अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें। सबमिट करते ही नीट यूजी का रिवाइज स्कोर कार्ड स्क्रीन पर शो होने लगेगा। इस रिवाइज स्कोर कार्ड को डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
काउंसलिंग के शेड्यूल के लिए यहां बनाएं रखें नजर
अब चूंकी नीट का फाइनल रिजल्ट जारी हो चुका तो मेडिकल काउंसलिंग कमेटी जल्द ही काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू करेगी। नीट की काउंसलिंग कुल तीन राउंड में होगी और इसके बाद एक स्ट्रे राउंड होगा। नीट की काउंसलिंग से जुड़ी किसी भी जानकारी, काउंसलिंग का शेड्यूल और रजिस्ट्रेशन के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की वेबसाइट https://mcc.nic.in/ को विजिट करें।