देवरिया।बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 जीतकर चर्चा में आए यू ट्यूबर एल्विश यादवअब बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। एल्विश पर सांपों की तस्करी का आरोप लगा है। एल्विश के खिलाफ नोएडा सेक्टर-49 में एफआईआर दर्ज की गई है। हरियाणा के रहने वाले एल्विश यादव समेत 6 लोगों पर रेव पार्टी और सांप सप्लाई करने का आरोप लगा है। पुलिस ने छापा मारकर कई प्रकार के सांप बरामद किएगए। 5 दूसरे लोगों को गिरफ्तार किया है।


क्या है आरोप, रेड में क्या बरामद हुआ
एल्विश यादव पर आरोप है कि वोरेव पार्टी ऑर्गेनाइज करता था और पार्टी में जहरीले सांप भी सप्लाई करता था।इन सांपों के जहर का इस्तेमाल पार्टी में नशीला पदार्थ बनाने में होता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नोयडा पुलिस ने एक पार्टी में छापा मारकर गिरफ्तारी और सांपों की बरामदगी की कार्रवाई की गई। आरोपियों के कब्जे से 20 मिलीलीटर जहर और नौ जिंदा सांप बरामद किए गए हैं। इन सांपों में पांच कोबरा, दो दुमुही, एक अजगर और एक रेट स्नेक शामिल हैं।एल्विश यादव के अलावा अन्य आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं और आईपीसी की धारा-120बी के तहत केस दर्ज किया गया है।

कैसे हुआ मामले का खुलासा
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब मेनका गांधी से जुड़ी ऑर्गेनाइजेशन PFA को सूचना मिली कि एल्विश यादव जिंदा सांपों के साथ NCR के फार्म हाउस की रेव पार्टियों में वीडियो शूट कराता है। इसके बाद उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी। एल्विश को कॉन्टेक्ट करके पार्टी ऑर्गेनाइज करने केलिए कहा गया। पार्टी के लिए एल्विश और उसकी टीम सांप लेकर पहुंचे उसी समय पुलिस और वन विभाग की टीम ने रेड मारी और आरोपियों को गिरफ्तार किया।


स्वाती मालीवाल ने हरियाणा के सीएम पर किया ट्विट

दरअसल एल्विश यादव जब बिग बॉस ओटीटी-2 जीत कर आए थे तब हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने उनका सम्मान किया था। अब जब एल्विश पर इतना बड़ा आरोप लगा है तब महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि- “इस आदमी को हरियाणा के CM मंच से प्रमोट करता है। एक तरफ़ @SakshiMalik @BajrangPunia जैसे टैलेंट सड़कों पर डंडे खाते हैं और हरियाणा सरकार ऐसे लोगों को प्रमोट करती है। इसकी वीडियो में आपको लड़कियों पर अश्लील टिपण्णियां मिलेंगी, गाली गलौज दिखेगी। वोट के लिए नेता कुछ भी कर सकते हैं।”