देवरिया। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीतते हुए भारत के खाते में पहला रजत पदक डाला है। नीरज के सिल्वर जीतने से विनेश के डिस्क्वाइफाइड होने से देश को हुई निराशा कम हुई है। हालांकी नीरज के परफॉर्मेंस को देखते हुए भारतीय फैंस को उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद थी।

पाक के नदीम ने रिकॉर्ड थ्रो करके जीता गोल्ड

8 अगस्त को हुए फाइनल मुकाले में नीरज ने 89.45 मीटर थ्रो किया और सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। लेकिन पाकिस्तान के अरशद नदीम ने फाइनल मैच में नया रिकॉर्ड कायम कर गोल्ड अपने नाम किया। अरशद नदीम ने अपने और नीरज के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए 92.97 मीटर थ्रो किया। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 88.54 मीटर थ्रो करके तीसरे स्थान पर रहे और ब्रॉन्ज जीता।

नीरज का पहला थ्रो हुआ था फाउल

फाइनल इवेंट में नीरज का पहाल थ्रो फाउल हो गया था। जैवलिन फेंकने के बाद अपने फॉलो-थ्रू में गिरने पर उनका दायां पैर लाइन से थोड़ा बाहर आ गया था। अरशद नदीम का भी पहला थ्रो फाउल हुआ था। दूसरे थ्रो में नीरज ने 89.45 मीटर सही थ्रो किया। इसके साथ ही नीरज चौथे एथलीट बन गए हैं जिन्होंने ओलंपिक में 2 मेडल जीता है।


पीएम मोदी ने दी बधाई

नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके बधाई दी। पीएम ने लिखा- “नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं! उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है। भारत को खुशी है कि वह एक बार फिर ओलंपिक में सफल रहे हैं। रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह आने वाले अनगिनत एथलीटों को अपने सपनों को पूरा करने और हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”