देवरिया।भारत निर्वाचन आयोग चुनाव से पहले किसी बड़ी हस्ती को अपना नेशनल आइकन बनाता है। इस बार आयोग ने अभिनेता राजकुमार राव को अपना नेशनल आइकन बनाने का फैसला किया है। आधिकारिक तौर पर राजकुमार को 26 अक्टूबर को भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा नेशनल आइकन घोषित कर दिया जाएगा। देश में नवंबर के महीने में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे देखते हुए निर्वाचन आयोग ने नेशनल आइकन नियुक्त किया है।
नेशनल आइकन बनाने की जरूत क्यों होती है
भारत निर्वाचन आयोग देश में होने वाले प्रमुख और बड़े चुनावों से पहले अपना नेशनल आइकन चुनती है। ये देश की जानी-मानी शख्सियत में से एक होते हैं। इसके लिए ऐसे व्यक्तित्व को चुना जाता, जिनकी जनता के बीच खासी लोकप्रियता हो। ताकी उनके माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा सके। चुनाव का नेशनल आइकन लोगों को वोट डालने, सही प्रत्याशी का चुनाव करने किसी के प्रलोभन में ना आने जैसे विषयों पर जागरूक करते हैं।
गुरुवार को छोटे समारोह में होगा ऐलान
राजकुमार राव को आधिकारिक रूप से नेशनल आइकन बनाने के लिए निर्वाचन आयोग की तरफ से छोटा सा समारोह रखा जाएगा।। जिसमें राजकुमार राव को चुनाव आयोग एक समझौता ज्ञापन सौंपेगा। इसस समझौते के अनुसार राजकुमार राव आने वाले तीन सालों के लिए चुनाव आयोग के आइकन होंगे। इस कॉन्ट्रैक्ट के बाद चुनाव आयोग के साथ मिलकर राजकुमार राव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करते नजर आएंगे। इससे पहले भी अगस्त में चुनाव आयोग ने सचिन तेंदुलकर को अपना नेशनल आइकन चुना है।।