देवरिया। 17 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। 17 सितंबर बुधवार को पीएम मोदी अपना 75 जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने एक दिन पहले यानी 16 सितंबर मंगलवार को दिल्ली के सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ पीएम मोदी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने “नमो प्रगति दिल्ली” गीत भी लॉन्च किया।

दिल्ली सचिवालय में मनाया जन्मदिन

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में स्कूली बच्चों के साथ मिलकर पीएम मोदी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर बच्चे काफी उत्साहित दिखे, उन्होंने पीएम मोदी को अपने हाथों से तैयार किए गए बर्थडे विशेश के कार्ड भी भेंट किए। इस मौके पर लॉन्च हुए “नमो प्रगति दिल्ली गीत” की प्रस्तुत किया। इस गीत की 21 अलग-अलग भाषाओं में प्रस्तुति दी गई।

17 सितंबर को भी होंगे कार्यक्रम

मिली जानकारी के अनुसार 17 सितंबर के लिए भी कई कार्यक्रम रखे गए हैं। पीएम के जन्मदिन के अवसर पर कर्तव्य पथ पर “थैंक यू मोदीजी” वॉक का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही मेगा ब्लड डोनेशन का भी आयोजन होगा जिसमें लोग अपनी स्वेच्छा से रक्त दान कर सकते हैं। इन सभी कार्यक्रमों का आयोजन दिल्ली सेवा पखवाड़ा के तहत किया जा रहा है। दिल्ली में पीएम मोदी को भव्य बनाने की पूरी तैयारी की जा चुकी है।

रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

सीएम रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि- “’दिल्ली के सरकारी स्कूलों से आए इन मासूम बच्चों की मुस्कान और उत्साह ने पूरा वातावरण जीवंत कर दिया। सबसे विशेष क्षण तब आया जब उन्होंने अपने छोटे-छोटे हाथों से प्रेम और कृतज्ञता के साथ प्रधानमंत्री जी के लिए शुभकामना कार्ड बनाए और भेंट किए। इसी अवसर पर “नमो प्रगति दिल्ली” गीत भी लॉन्च किया गया, जिसे बच्चों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 21 अलग-अलग भाषाओं में प्रस्तुत कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का अनुपम संदेश दिया।”