देवरिया। कलर्स चैनल के सबसे चर्चित और विवादित शो बिग बॉस का फिनाले हो चुका है। बिग बॉस सीजन-17 की ट्रॉफी मुनव्वर फारुकी ने अपने नाम कर ली है। मुनव्वर ने इससे पहले एक और शो लॉकअप भी जीता था। अभिषेक कुमार शो के रनरअप रहे। जैसा कि शो का फॉर्मेट है शो में कई उतार-चढ़ाव और लड़ाईयां देखने को मिली। कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस को देखते हुए अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी और अंकिता में से ही किसी एक के ट्रॉफी जीतने का अंदाजा नेटिजंस लगा रहे थे।
ये थे बिग बॉस के टॉप-5 फाइनलिस्ट
बिग बॉस के 17वें सीजन की शुरुआत अक्टूबर के महीने में हुई थी। 21 कंटेस्टेंट के साथ शुरु हुए बिग बॉस के सफर में आखिर में 5 कंटेस्टेंट फाइनल में पहुंचे, जिनमें अरुण माशेट्टी, मुनव्वर राणा, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा शामिल थीं। फाइनल के एलिमिनेश में सबसे पहले अरुण माशेट्टी बाहर हुए। उसके बाद अंकिता लोखंडे के एलिमिनेशन ने सबको चौका दिया। इस पर अंकिता का परिवार भी शॉक्ड दिखा। अंकिता के बाद मन्नारा चोपड़ा शो से बाहर हुईं। फाइनल मुकाबला मुनव्वर और अभिषेक के बीच था। आखिर में वोटों के हिसाब से मुनव्वर को विजेता घोषित किया गया।
क्या मिला बिग बॉस विनर मुनव्वर को
बिग बॉस के विनर को ट्रॉफी और विनर का टैग तो मिलता ही है। साथ ही प्रोडक्शन प्राइज मनी के तौर पर लाखों रुपए भी देताहै। बिग बॉस के सीजन 17 के विनर मुनव्वर को प्राइज के तौर पर बिग बॉस की ट्रॉफी, 50 लाख रुपए का चेक और एक ह्यूनडई की क्रेटा गाड़ी दी गई है।