देवरिया। मानसून (Monsoon 2025) इस बार रिकॉर्ड तोड़ते हुएसमय से पहले ही केरल पहुंच चुका है। मौसम विभाग द्वारा लगाए गए अनुमान से लगभग 8 दिन पहले ही मॉनसून ने केरल के तट पर दस्तक दे दी है। हालांकी मौसम विभाग के अनुसार देश के बाकी राज्यों में मॉनसून (Monsoon 2025) के पहुंचने का समय अलग अलग होगा। मॉनसून के पहुंचते ही केरल के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है।
16 सालों बाद जल्दी पहुंचा मॉनसून (Monsoon 2025)
ऐसा पूरे 16 सालों बाद हुआ है कि मॉनसून इतनी जल्दी या मौसम विभाग के अनुमान से भी पहले पहुंचा हो। इससे पहले साल 2009 में अनुमान से 9 दिन पहले ही (Monsoon 2025) मॉनसून केरल पहुंच गया था। उसके बाद या तो तय समय पर या लेट से ही पहुंचने का रिकॉर्ड रहा है। केरल में कुछ दिनों से मॉनसून के आने के लिए हर तरह की मौसमी परिस्थितियां निर्मित हो गई थीं। कम दबाव वाले क्षेत्र और मानसूनी सिस्टम के आगे बढ़ने के कारण मानसून का आगमन इतनी जल्दी हो गया।
दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी किय है। कुछ राज्यों जैसे कर्नाटक, कोंकण और गोवा में आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। गोवा में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई है। कुछ जगहों पर तूफाने जैसी स्थिति भी निर्मित हुई थी। बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेजा हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया गया है।
पिछले साल 30 मई तक पहुंचा था मॉनसून
इस बार जहां मॉनसून (Monsoon 2025) समय से पहले पहुंचा है वहीं पिछले साल यानी 2024 में दक्षिणी राज्यों तक मॉनसून पहुंचने में 30 मई तक का समय लग गया था। मौसम विभाग ने अप्रैल में 2025 में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई थी। साथ ही अल नीनो की संभावना से भी इनकार किया था। आपको बता दें अल नीनो भारतीय उपमहाद्वीप में सामान्य से कम वर्षा से के लिए जिम्मेदार होता है।
ये भी पढ़ें- पीएम ने दी 103 ‘अमृत भारत स्टेशन’ की सौगात, यूपी को मिले 19 आधुनिक स्टेशन