देवरिया न्यूज़

: :

मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा 2024 का दादा साहेब फाल्के सम्मान

देवरिया। बॉलिवुड में 50 साल से ज्यादा काम कर चुके मिथुन चक्रवर्ती को ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (Dada Saheb Phalke Award 2024) मिलेगा। यह सम्मान फिल्मी दुनिया में लंबे समय तक दिए गए योगदान के लिए दिया जाता है। उन्हें यह अवॉर्ड 8 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपति के द्वारा दिया जाएगा।


केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी
मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिए जान की घोषणा केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा- “ मिथुन चक्रवर्ती हिंदी सिनेमा के उम्दा कलाकार हैं। कोलकाता की गलियों से आए मिथुन दा ने फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। 1976 के बाद से फिल्मों में उनका अभिनय का दम दिख रहा है। ऐसे में दशकों तक शानदार काम के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।”

केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा – “यह घोषणा करते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि (Dada Saheb Phalke Award 2024) दादा साहब फाल्के चयन निर्णायक मंडल ने महान अभिनेता श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कार देने का निर्णय लिया है।” मिथुन को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी (National Film Awards) में सम्मानित किया जाएगा, जो 8 अक्टूबर 2024 को होस्ट होगा।”

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार का इतिहास
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की शुरुआत साल 1969 में हुई थी। इसे भारतीय फिल्मों के जनक कहे जाने वाले धुंडिराज गोविंद फाल्के के नाम पर दिया जाता है। उन्होंने ही 1913 में भारत की पहली फिल्म “राजा हरिश्चंद्र” बनाई थी। इस सम्मान के तहत, एक स्वर्ण कमल, सर्टिफिकेट, रेशम पट्टिका, 10 लाख रुपए नकद और एक शॉल दिया जाता है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *