देवरिया केंद्र के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इन्हें बैन कर दिया है। इस प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ लगातार अश्वील कंटेंस परोसने की शिकायतें मिल रही थी। हाल ही में इन्ही प्लेटफॉर्म में से एक में चल रहे एक रियलटी शो को लेकर भी काफी हंगामा हुआ था। शो के कंटेट को लेकर सोशल मिडिया पर काफी लोगों ने आपत्ति दर्ज की थी।

तुरंत बैन करने का आदेश जारी

ये कार्रवाई 25 OTT प्लेटफॉर्म्स पर की गई है। इन सभी डिजिटल प्लेफॉर्म्स में सॉफ्ट पॉर्न के नाम पर अश्लील, गैरकानूनी और आपत्तिजनक कंटेट दिखाया जा रहा था। ऐसे कंटेट पर सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए तत्काल प्रभाव से इन्हें बैन करने का आदेश दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस संबंध में इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को आदेश पालन करने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। ये कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 (IT Act, 2000) और IT नियम, 2021 (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) के तहत की गई है।

किन एप्स पर हुई कार्रवाई?

जिन एप्स पर कार्रवाई हुई है उनमें कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं। इस एप्स में प्रशारित किए जा रहे कंटेट की जांच में ये IT Act की धारा 67 और 67A, भारतीय न्याय संहिता , 2023 की धारा 294, और महिला अश्लील चित्रण निषेध अधिनियम, 1986 की धारा 4 के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं। बैन एप्स में  ALTT, ULLU, Big Shots App, Desiflix, Boomex, Navarasa Lite, Gulab App, Kangan App, Bull App, Jalva App, Wow Entertainment, Look Entertainment, Hitprime, Feneo, ShowX, Sol Talkies, Adda TV, HotX VIP, Hulchul App, MoodX, NeonX VIP, Fugi, Mojflix, Triflicks जैसे एप्स शामिल हैं।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

इस तरह की वेबसाइट्स और एप्स पर सरकार की तरफ से पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। पिछले साल यानी 2024 में दिसंबर में 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को बैन कर दिया गया था। इस सभी पर भी अश्वील और पॉर्नोग्राफी कंटेंट दिखाने का आरोप था। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह के कंटेट दिखाने वाले किसी भी एप या वेबसाइट को सरकार की तरफ से किसी तरह का कानूनी संरक्षण नहीं मिल सकता।