देवरिया। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इन दिनों फिर से चर्चा में है। बाबा सिद्दकी हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई का हाथ होने की बात कही जा रही है। बाबा सिद्दकी सलमान खान के साथ ही कई बॉलिवुड कलाकारों के करीबी माने जाते थे। अब धीरे-धीरे लॉरेंस बिश्नोई की एक हिट लिस्ट सामने आ रही है जिसमें गैंगस्टर, नेता और अभिनेताओं के नाम शामिल है। 

सलमान खान

सलमान खान का नाम लॉरेंस बिश्नोई की हिट-लिस्ट में सबसे टॉप पर है। लॉरेंस बिश्नोई ने कई बार इस बात को खुले में कहा है कि सलमान खान को मारना उसका लक्ष्य है। काले हिरण की हत्या को लेकर है बिश्नोई की सलमान खान से दुश्मनी । पिछले कुछ साल में सलमान खान को कई धमिकयां भी मिल चुकी हैं। सलमान के घर के बाहर गोलीबारी भी हो चुकी है।

मुनव्वर फारुकी

सूत्रों की मानें तो कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी का नाम भी लॉरेंस बिश्नोई की हिट लिस्ट में है। बिश्नोई की गैंग ने दिल्ली की एक शादी में उसे मारने की पूरी प्लानिंग कर ली थी, वहां बिश्नोई के गुर्गे मौजूद भी थे, लेकिन खुफिया एजेंसियां वहां समय से पहुंच गईं और फारुकी को मुंबई ले गईं। फारुकी ने कई बार अपनी कॉमेडी में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है। इसी बात का बिश्नोई गैंग बदला लेना चाहता है।

जीशान सिद्दीकी

लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर बाबा सिद्दीकी के बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी भी हैं। बाबा सिद्दकी पर गोली चलाने वाले धर्मराज कश्यप और गुरमेल सिंह ने पुलिस को इसकी जानकारी दी है। बाबा सिद्दकी की हत्या भी इसलिए हुई क्योंकि वह सलमान के करीबी थे। जीशान के भी सलमान से अच्छे संबंध हैं। 

शगुनप्रीत सिंह

सिद्धू मूसेवाला का पूर्व मैनेजर शगुनप्रीत भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की हिट-लिस्ट में है। लॉरेंस बिश्नोई का मानना है कि शगुनप्रीत ने उनके करीबी सहयोगी विक्की मिद्दुखेड़ा के हत्यारों को आश्रय दिया था। मिद्दुखेड़ा की अगस्त 2021 में मोहाली में हत्या हुई थी।

 गैंगस्टर कौशल चौधरी और अमित डागर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई ने खुद एनआईए को बताया था कि गैंगस्टर कौशल चौधरी औह उसका करीबी सहयोगी अमित डागर उसकी हिट-लिस्ट में शामिल हैं। कौशल चौधरी ने ही मिद्दुखेड़ा के हत्यारों को हथियार मुहैया कराया था, जबकि हत्या की प्लानिंग अमित डागर ने की थी। ये दोनों ही बिश्नोई के विरोधी गैंग बंबीहा के सदस्य हैं।