देवरिया। योगी कैबिनेट (yogi cabinet) की बैठक इस बार महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में संपन्न हुई। बैठक में कई अहम प्रस्ताव पास किए गए और कई विकासकार्यों को भी मंजूरी दी गई है। अहम फैसलों में प्रयागराज हेतापट्टी से सलोरी तक गंगा पर पुल निर्माण, अरैल में एक सामानंतर पुल को मंजूरी, वाराणसी, प्रयागराज समेत सात जिलों को धार्मिक क्षेत्र की मंजूरी, प्रयागराज, वाराणसी और आगरा में मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और मुरादाबाद में 10 हजार करोड़ का निवेश जैसे अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक के बाद पूरे कैबिनेट ने एक साथ संगम में डुबकी लगाई।

गंगा एक्सप्रेसवे का होगा विस्तार

बैठक (yogi cabinet) में गंगा एक्सप्रेस के विस्तार को लेकर प्रस्ताव पास किए गए हैं। इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि- “गंगा एक्सप्रेसवे को चित्रकूट से जोड़ने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। गंगा नदी पर छह लेन के पुल का काम चल रहा है साथ ही प्रयागराज को झूसी से जोड़ने के लिए एक और चार लेन का पुल बनाया जाएगा। यमुना नदी पर एक और सिग्नेचर ब्रिज बनाया जाएगा।” इतना ही नहीं मध्य प्रदेश की सीमा रीवा तक और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का विस्तार रीवा तक किया जाएगा।

गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार सीएम ने क्या कहा?

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि- “प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक सतत विकास बनाने के लिए, हम एक विकास क्षेत्र विकसित करेंगे। इसके बुनियादी ढांचे के लिए, गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार किया जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे प्रयागराज से मिर्जापुर, भदोही से काशी, चंदौली और गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी। वहीं वाराणसी और चंदौली से, यह (गंगा) एक्सप्रेसवे सोनभद्र को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ेगा। अरैल में भी एक पुल को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही वाराणसी, प्रयागराज समेत सात जिलों को धार्मिक क्षेत्र की मंजूरी मिली है। प्रयागराज, वाराणसी और आगरा में मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और मुरादाबाद में 10 हजार करोड़ का निवेश का प्रस्ताव पास हुआ है। 

“प्रयागराज, वाराणसी, आगरा के लिए जारी होंगे बॉन्ड”

बैठक के फैसलों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि-“ प्रयागराज, वाराणसी और आगरा नगर निगम हैं, इन तीनों के लिए बॉन्ड जारी किए जाएंगे। प्रयागराज नगर निगम प्रयागराज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए बॉन्ड जारी करेगा। केजीएमयू केंद्र को मेडिकल कॉलेज के रूप में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। तीन जिलों हाथरस, कासगंज और बागपत में तीन नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। 62 आईटीआई, 5 नवाचार, आविष्कार और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।“

सीएम योगी ने मंत्रिमंडल के साथ लगाई डुबकी

बैठक के बाद सीएम योगी अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ कुंभ मेला क्षेत्र में पहुंचे और सभी मंत्रियों के साथ डुबकी लगाई। डुबकी लगाने के बाद सभी ने पूजा अर्जना भी की। डुबकी लगाते वक्त सीएम और पूरा मंत्रिमंडल अलग ही रूप में मस्ती करते हुए नजर आए। ऐसा पहली बार हुआ है जब पूरे यूपी कैबिनेट ने एक साथ कुंभ में डुबकी लगाई है। आपको बता दें 13 जनवरी से शुरु हुए कुंभ में अब तक 9.24 लोगों ने स्नान किया है।

ये भी पढ़ें- https://newsdeoria.com/upsc-civil-services-notification-2025-out/