देवरिया बॉलुविड से एक दुखद खबर आ रही है। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता का निधन हो गया है। बताया जा रहा है अनिल अरोड़ा ने अपनी बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी की है। घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को लिए भेजा। उन्होंने खुदकुशी किन कारणो से की इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है।


घटना के वक्त पुणे में थी मलाइका
जिस वक्त यह घटना ही मलाइका अरोड़ा (malaika arora)अपने किसी काम के लिए पुणे गई हुई थीं। जैसे ही उन्हें फोन पर घटना की जानकारी मिली वो तुरंत मुंबई आई। ये खबर पूरे बॉलिवुड में तेजी से फैल गई। मलाइका के अपार्ट्मेंट में सुबह से ही बॉलिवुड के कलाकारों का तांता लगा रहा। सभी उन्हें सांत्वना देने पहुंच रहे थे। अरबाज खान भी मलाइका से मिलने आए थे।


रिटायर्ड मर्चेंट नेवी ऑफिसर थे अनिल अरोड़ा
अनिल अरोड़ा (anil arora)मर्चेंट नेवी के रिटायर्ड नेवी ऑफिसर थे। वो पंजाबी हिंदू परिवार से थे और बॉर्डर के पास के फाजिल्का गांव के रहने वाले थे। उन्होंने मलयाली क्रिश्चियन जॉयस पोलीकॉर्प से शादी की थी। लेकिन जब मलाइका 11 साल की थी तभी उनके माता पिता का तलाक हो गया था। तब से(malaika arora) मलाइका और उनकी बहन अमृता अरोड़ा अपनी मां के साथ रहती थीं।