देवरिया न्यूज़

: :

Mahalakshmi Yog 2022: इस तारीख को बन रहा महालक्ष्मी योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

देवरिया : जैसा कि हम सभी जानते हैं हर ग्रह किसी न किसी ग्रह के साथ युति बनाता है। ग्रहों की युति का सभी राशियों पर शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ता है। शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में पहले से ही बुध ग्रह विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह को विलासिता, धन, वैभव, रोमांस और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। जबकि बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, संवाद, संचार और व्यापार के कारक हैं। इस बार 18 जून को इन दोनों ग्रहों की युति बनेगी, जिसे लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। इस योग को महालक्ष्मी योग भी कहते हैं। आइए जानते हैं महालक्ष्मी योग से किन राशि वालों को विशेष लाभ होगा।

सिंह राशि :- इस राशि वालों की जन्मकुंडली में महालक्ष्मी योग का निर्माण दशम भाव में होगा, जिसे नौकरी या कार्यक्षेत्र का स्थान कहा जाता है। इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। साथ ही व्यापार करने वाले लोगों का व्यापार में जबरदस्त लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों की आय में वृद्धि संभव है।

मेष राशि :- इस राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण जन्मकुंडली के दूसरे भाव में होगा, जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय इस राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव होंगे। इसके साथ ही आपकी कार्यशैली में जबरदस्त सुधार होगा।

वृश्चिक राशि-: इस राशि वालों के लिए महालक्ष्मी योग शुभ साबित हो सकता है। आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापार में लाभ हो सकता है। इस राशि वालों की लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि :- इस राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण राशि के 11वें भाव में होगा, जिसे आय का भाव कहा जाता है। इस दौरान आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। आय के नए साधन बनेंगे। व्यापार में अच्छा धन लाभ हो सकता है। इस दौरान आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *