देवरिया। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगो, वेबसाइट और एप लॉन्च किया। कुंभ के लोगो में ओम बना हुआ प्रतीक कलश बना हुआ है। लोगो में संगम का दृश्य और नगर कोतवाल बड़े हनुमान जी का भी चित्र बना हुआ है। वेबसाइट और एप में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कुंभ से जुड़ी सभी जानकारी मिल जाएगी।
गाइड की तरह काम करेगा एप और वेबसाइट
वेबसाइट और एप कुंभ मेले के प्रबंधन में मदद करेंगी।(mahakumbh 2025) वेबसाइट श्रद्धालू और पर्यटकों के लिए आने जाने की सुविधा प्लेन, ट्रेन और सड़क मार्ग से पहुंचने की जानकारी मिल जाएगी। साथ ही प्रयागराज में रहने, पार्किंग, आवास, स्थानीय परिवहन, घाटों तक पहुंचने के दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। एप में स्थानीय और आसपास के आकर्षणों और पर्यटन स्थलों का रूट भी दिखाया जाएगा। इतना ही नहीं मेला क्षेत्र में नेविगेट करने और धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेन संबंधी सभी जानकारी होगी।
आपातकाल में मिलेगी सहायता
एप में एसओएस का ऑप्शन भी होगा जिससे आपातकाल परिस्थिति में हेल्प मिलेगी। श्रद्धालुओं को घाटों, आवास और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों तक आसानी से पहुंचने के लिए गूगल नेविगेशन, श्रद्धालुओं को सिक्योरिटी और हेल्थ के महत्वपूर्ण अलर्ट की जानकारी भी उपलब्ध होगी। मेला के सभी कार्यक्रमों और दूसरे प्रोगराम्स का टाइम टेबल इसी एप में होगा।
आपको बता दें महाकुंभ (mahakumbh 2025)का आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी तक होने वाला है।