देवरिया। 19 अप्रैल को लोकतंत्र के महापर्व का आगाज हो गया। लोकसभा चुनावों के पहले फेज के तहत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान किए गए, मतदान का कुल प्रतिशत 60.03 फीसदी रहा। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, इलेक्शन के पहले फेज में कुल 1625 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। इनमें 1491 पुरुष और 134 महिला उम्मीदवार हैं। पहले फेज में 8 केंद्रीय मंत्रियों, 2 पूर्व सीएम और एक पूर्व राज्यपालों की किस्मत भी दांव पर लगी है। लोकसभा चुनाव के पहले फेज के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों के लिए और सिक्किम की 32 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान किए गए हैं।


इन सीटों पर डाले गए वोट
सबसे पहले देश के 21 राज्यों में प्रथम चरण के लिए वोट डाले गए। जिनमें तमिलनाडु की सभी 39 सीट, राजस्थान की 25 में से 12 सीट, यूपी की 80 में से 8 सीट, मध्य प्रदेश की 6 सीट, महाराष्ट्र, असम, उत्तराखंड की 5-5 सीट, बिहार की 4 सीट, पश्चिम बंगाल की 3 सीट, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर की 2-2 सीट शामिल है। इसके अलावा पुडुचेरी, मिजोरम, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप, सिक्किम, त्रिपुरा, नगालैंड और अंडमान-निकोबार की 1-1 सीट पर मतदान किए गए। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक था।


किस राज्य में कितना प्रतिशत हुआ मतदान
त्रिपुरा- 80.17%
पश्चिम बंगाल- 77.57%
मेघालय- 74.21%
मध्य प्रदेश- 64.77%
तमिलनाडु- 65.19%
यूपी- 58.49%
बिहार- 48.50%
उत्तराखंड- 54.06%
जम्मू कश्मीर- 65.08%
राजस्थान- 56.58%
छत्तीसगढ़- 63.41%
असम-70.10%
पुडुचेरी-73.50%
अरुणाचल-67.15%
नगालैंड-56.91%
मिजोरम-54.23%
सिक्किम-69.47%
मणिपुर-69.13%
अंडमान निकोबार-56.87%
लक्षद्वीप-59.02%
महाराष्ट्र-55.35%