देवरिया न्यूज़

: :

पूरा हुआ लोकसभा चुनाव के लिए मतदान, जानिए क्या कहते हैं एग्जिट पोल

देवरिया। लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार माने जाने वाले लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। शनिवार को चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान शाम 5 बजे तक पूरा हुआ। अंतिम चरण में आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान हुआ। देश के कई राज्य हीट वेव की चपेट में हैं और इसका असर मतदान पर भी देखने को मिला। मतदान केंद्रों में जहां सुबह-सुबह भारी भीड़ नजर आई वहीं दोपहर तक सन्नाटा पसरा हुआ था। अंतिम चरण में बिहार,चंडिगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की लोकसभा सीटों में वोटिंग हुई। अब सभी को 4 जून का इंतजार है क्योंकि इस दिन चुनाव परिणाम आने हैं।

शाम 5 बजे तक मतदान का प्रतिशत इस तरह रहा


• यूपी- 54.00 %
• ओडिशा- 62.46 %
• चंडीगढ़ – 62.80 %
• झारखंड – 67.95 %
• पंजाब – 55.20 %
• पश्चिम बंगाल – 69.89 %
• बिहार – 48.86 %
• हिमाचल प्रदेश – 66.56 %

परिणाम को लेकर आने लगे एग्जिट पोल

लोकसभा चुनाव का आगज 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के साथ हुआ था। आखिरी चरण 43 दिन बाद शनिवार को पूरा हुआ। अब सभी प्रत्याशियों की किस्मत जनता ने इवीएम में सुरक्षित कर दी है। जिसका खुलासा 4 जून को चुनाव परिणाम जारी होने के साथ ही होगा। हर बार की तरह इस बार भी मतदान पूर्ण होने के साथ ही एग्जिट पोल के अनुमान भी आने लगे हैं। एग्जिट पोल से एक अंदाजा लग जाता है कि जनता ने किस पार्टी से अपने नेता चुनना चाहा है। एग्जिट पोल एक अनुमान मात्र है इसे कभी भी अंतिम परिणाम नहीं माना जा सकता है। कई बार ऐसा भी हुआ है कि चुनाव परिणाण एग्जिट पोल से एकदम विपरीत आए हों।

एग्जिट पोल कैसे लगाते हैं परिणाम का अनुमान

एग्जिट पोल में दिखाए जाने वाले परिणाम दरअसल सर्वे पर आधारित होते हैं। यह सर्वे मतदान वाले दिन किए जाते हैं। जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलते है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं, वो मतदाताओं से चुनाव को लेकर माहौल और उनके प्रार्टी विशेष को वोट देने का कारण पूछते हैं। मतदान के पहले चरण से लेकर अंतिम चरण तक पर्याप्त आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। अंत में इन्हीं आकंड़ों की मदद से एक संभावित परिणाम निकाला जाता है।

क्या कहते हैं 2024 चुनाव के एग्जिट पोल

मतदान संपन्न होते ही एग्जिट पोल के अनुमान आने शुरु हो चुके हैं। 2019 के एग्जिट पोल की तरह इस बार भी लगभग सभी अनुमानों में एनडीए की सरकार आनी तय मानी जा रही है। सभी एग्जिट पोल में बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटें जीतने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं टुडेज चाणक्य-न्यूज 24, एक्सिस माय इंडिया और सुदर्शन न्यूज व प्रबोधन के एग्जिट पोल ऐसे सर्वे हैं जिसमें बीजेपी को 400 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *