देवरिया। किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ (lapata ladies)जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। ऑस्कर 2025 के लिए सिलेक्ट हो गई है। ऑस्कर की रेस में लापता लेडीज की एंट्री की घोषणा चेन्नई में द फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने की। लापता लेडीज को सर्वश्रेष्ठ फिल्म की कैटेगिरी के लिए सिलेक्ट किया गया है।
आमिर खान प्रोडक्शन में बनी है फिल्म
‘लापता लेडीज’ (lapata ladies)का निर्देशन किरण राव ने किया था और इसे आमिर खान प्रोडक्शन हाउस ने बनाया था। और इसका निर्माण आमिर खान ने किया था। फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव और नितांशी गोयल ने मुख्य भूमिका निभाई है। रवि किशन और छाया कदम ने फिल्म में अहम किरदार निभाया है।
इन फिल्मों के लिए भी हुए थे आवेदन
लापता लेडीज के अलावा एनिमल, हनुमैन, कल्कि 2898 एडी, महाराजा, जोरम, श्रीकांत, मैदान, सैम बहादुर, आदुजिविथम, आर्टिकल 370 सहित 29 फिल्मों को भारत की तरफ से नॉमिनेट करने के लिए आवेदन मिले थे। जिनमें से जूरी ने ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर नामांकन के लिए चुना है।
कौन देता है ऑस्कर अवार्ड?
अमेरिका की अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन करती है। ऑस्कर (oscar)में नामांकन की एक खास प्रक्रिया होती है। ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए निर्णय लेने वाली संस्था AMPAS के लगभग 10,000 से ज्यादा सदस्य होते हैं जो अलग-अलग सेक्शन्स के लिए फिल्मों का चयन करते हैं।