देवरिया न्यूज़

: :

धोनी के भाई-बहन बेहद गरीबी में कर रहे हैं गुजारा, जानें कहां हैं और क्या करते हैं काम

देवरिया : भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भले ही अंतरराष्टीरय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। लेकिन धोनी अभी भी आईपीएल खेलते हुए दिखाई देते हैं। खूब नाम शोहरत पैसा होने के बावजूद भी यह खिलाड़ी साधारण जिंदगी जीना पसंद करते हैं। वो खुद को सोशल मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धोनी के दो भाई बहन भी है और वह इस समय बेहद गरीबी में अपना जीवन यापन कर रहे हैं, अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के भाई और बहन

धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी से ज्यादातर लोग अनजान हैं। बताया जाता है कि नरेंद्र सिंह समाजवादी पार्टी के लिए काम करता है। पार्टी से उनका जुड़ाव 2014 से है। जब वह दस साल के थे, तब नरेंद्र सिंह धोनी ने घर छोड़ दिया था। महेंद्र सिंह धोनी की बहन जयंती एक स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाती हैं। अपने माता-पिता की अस्वीकृति के बावजूद, धोनी क्रिकेट खेलना चाहते थे। उनकी मां और बहन जयंती ने धोनी का समर्थन किया।

माता पिता के खिलाफ जाकर बने थे क्रिकेटर

महेंद्र सिंह धोनी के पिता चाहते थे कि वह एक गवर्नमेंट नौकरी करे। लेकिन धोनी ने अपने माता पिता के खिलाफ जाकर क्रिकेटर बनने का फैसला किया। धोनी की मां हाउसवाइफ हैं। उनके पिता पान सिंह धोनी उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में रहते हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *