देवरिया न्यूज़

: :

आज का राशिफल : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपने राशि का हाल

देवरिया : ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से ही राशिफल का आकंलन किया जाता है। 19 जून यानी रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानते हैं रविवार को किन राशि वालों को लाभ होगा और किन राशि वालों को सावधान रहना होगा।

मेष राशि- इस राशि वालों को वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन किसी मित्र का का आगमन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। सुखद समाचार म‍िलेगा। साथ ही वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

वृष राशि- वृष राशि वाले लोगों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धर्म के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। इसके अलावा परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सुख में वृद्धि हो सकती है। म‍ित्रों के सहयोग से तरक्‍की के योग बनेंगे।

मिथुन राशि- इस राशि वालों के जातक पारिवारिक समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्च अधिक होने की संभावना है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कर्क राशि- इस राशि के जातक के मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। तरक्‍की के योग हैं।

सिंह राशि- इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त हो सकता है। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। धर्म-कर्म में व्यस्त रहेंगे। तनाव से दूर रहें।

कन्या राशि- इस राशि के जातक के परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता के सहयोग से लाभ की प्राप्‍ति होगी। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं। व्‍यर्थ के वाद-व‍िवाद से बचने का प्रयास करें। सुखद समाचार म‍िलेगा।

तुला राशि- इस राशि के लोगों का मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में लाभ वृद्धि होगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- इस राशि के लोग आत्मविश्वास से भरपूर तो रहेंगे, परन्तु क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव भी रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। अनियोजित खर्च में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। म‍ित्रों से भेंट होगी।

धनु राशि- इस राशि के जातकों का मन परेशान रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। भाइयों के सहयेाग से कारोबार में तरक्‍की का रास्‍ता म‍िलेगा। तनाव से बचें।

मकर राशि- मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु कारोबार में अधिक परिश्रम से परेशान भी हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक रहेंगे।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। फिर भी मन कुछ परेशान हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती है। क्षणे-रुष्टा क्षणे-तुष्टा के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। कारोबार में तरक्‍की के योग हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा।

मीन राशि- मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *