देवरिया। कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलिवुट के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। इस कपल की फैन फॉलोइंग लाखों में है। उन्होंने अपने फैंस के लिए एक बड़ी अनाउंसमेंट की है। हाल ही में 7 फरवरी को कपल ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई है और शुक्रवार को उन्होंने माता पिता बनने की बड़ी खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशखबरी

कियारा और सिद्धार्थ कपूर 7 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधे थे। 7 फरवरी 2025 में दोनों की शादी को 2 साल पूरे हो चुके हैं। इंस्टाग्राम पर कपल ने क्यूट तरीके से ये खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने छोटे बच्चे के मोजे हाथों में लेकर एक तस्वीर पोस्ट किया है और पोस्ट में उन्होंने लिखा-  “The Greatest Gift of our Life is Coming Soon”।

2018 में शुरु हुई  थी लव स्टोरी

कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी 2018 में शुरु हुई थी। दोनों ने शेरशाह मूवी में साथ में काम किया था जहां उनकी दोस्ती हुई और बाद में ये दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को काफी समय तक छिपा कर रखा। दोनों की शादी की खबरों ने काफी लोगों को चौका दिया था। 2023 में दोनों ने जैसलमेर में शादी की थी। शादी में बेहद करीबी लोगों को इनवाइट किया गया था। कियारा के पोस्ट के बाद उन्हें बॉलिवुड से सेलिब्रिटीस का और साथ ही फैंस की तरफ से बधाई और शुभकामनाओं का तांता लग गया है।