देवरिया। करवाचौथ का त्योहार आम लोगों के साथ-साथ फिल्म और राजनीतिक जगत में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। हर साल बॉलीवुड कपल्स की खूबसूरत तस्वीरें वायरल होती हैं। इस बार परिणीति चोपड़ा और कियारा आडवाणी ने अपना पहला करवा चौथ व्रत रखा था। सभी सेलेब्रिटीस ने अपने करवाचौथ की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए देखते हैं इन सितारों की खूबसूरत तस्वीरें।


कियारा-सिद्धार्थ ने मनाया पहला करवाचौथ
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपना पहला करवाचौथ मनाया। न्यूलीवेड कपल की तस्वीरें सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। फैंस भी अपने फेवरेट कपल की तस्वीरें देखने का इंतजार कर रहे थे। दोनों ने दिल्ली में अपना करवाचौथ मनाया, पहला करवाचौथ होने की वजह से दोनों के लिए यह काफी खास पल था। सिद्धार्थ ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें कियारा आडवाणी पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं वहीं सिद्धार्थ भी मरून रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को सिद्धार्थ ने अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा “ब्लेस्ड” वहीं कियारा ने सिड के इस पोस्ट को अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा “टू द मून एंड बैक”।

परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग किया सेलिब्रेट
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा फिलहाल बी टाउन के सबसे नए कपल हैं। राघनीति अपने पहले करवाचौथ के लिए काफी एक्साइटेड थे। परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। परी ने राघव को करवाचौथ की बधाई देते हुए फोटोस के कैप्शन में लिखा- “पहला करवाचौथ मुबारक हो माय लव”। तस्वीरों को परिणीति चोपड़ा का चुलबुला अंदाज साफ नजर आ रहा है। उन्होंने सुर्ख लाल रंग का ट्रेडिशनल सूट पहना हुआ था साथ ही राघव चोपड़ा ने अपने जाने पहचाने अंदाज में कुर्ता पजामा और जैकेट डाले हुए नजर आ रहे थे।

कटरीना कैफ ने परिवार साथ मनाया करवाचौथ
कटरीना कैफ का यह दूसरा करवाचौथ था। कटरीना ने अपना करवाचौथ अपने ससुराल में मनाया। विक्की कौशल एक पंजाबी फैमिली से है, जहां करवाचौथ का त्योहार बहुत खास तरीके से मनाया जाता है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में कटरीना कैफ, विकी कौशल और उनके माता-पिता नजर आ रहे हैं। कटरीना कैफ ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है, वहीं विकी कौशल ऑफ वाइट कुर्ते में नजर आ रहे हैं।

शिल्पा शेट्ठी ने इस तरह सेलिब्रेट किया करवाचौथ
शिल्पा शेट्ठी हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाती हैं और त्योहारों के लिए काफी एक्साइटेड रहती हैं। उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरों से यह साफ झलकता है कि वो त्योहारों को कितना एंजॉय करती हैं। हर साल की तरह इस साल भी उन्होंने पति राज कुंद्रा के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। इस बार पूजा के लिए वो अनिल कपूर के घर एन्वाइटेड थीं। जहां पर उन्होंने नताशा धन, मीरा राजपूत, माहीप कपूर, गीता बसरा के साथ और भी दूसरी सेलेब्रिटीस के साथ अपना करवाचौथ मनाया। पिंक कलर की साड़ी में शिल्पा शेट्ठी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।


सीएम शिवराज सिंह ने शेयर किया वीडियो
बॉलिवुड सेलिब्रीटिस के साथ मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी करवाचौथ का वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में शिवराज सिंह पत्नी साधना सिंह के साथ पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। शिवराज सिंह ने पत्नी को करवाचौथ की कथा भी पढ़कर सुनाई और फिर पानी पिलाकर व्रत खुलवाया। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा-
“अखंड सौभाग्य के पावन पर्व करवा चौथ पर जीवन संगिनी साधना जी को जल पिलाकर व्रत का पारण करवाया।
करवा मां की कृपा सभी माताओं- बहनों पर सदैव बनी रहे, सबकी मनोकामनाएं पूर्ण हो, यही प्रार्थना करता हूं”।