देवरिया। ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Kantara Chapter 1’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया कि साल 2025 की कई बड़ी फिल्में पीछे छूट गईं। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सबको चौंका दिया। फिल्म की रिलीज का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था और जैसे ही यह थिएटर में उतरी, दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

रिलीज से पहले ही मचा था हंगामा

फिल्म की एडवांस बुकिंग ने पहले से ही साफ कर दिया था कि ‘Kantara Chapter 1’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली है। टिकट बिक्री रिलीज से पहले ही करोड़ों में पहुंच चुकी थी। फैंस ने बड़े उत्साह के साथ बुकिंग की और सिनेमाघरों में सीटें लगभग फुल हो गईं। यह साबित करता है कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म को लेकर दर्शकों में कितना क्रेज था।

ओपनिंग डे पर 60 करोड़ का कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘Kantara Chapter 1’ ने पहले ही दिन 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह आंकड़ा इस साल रिलीज हुई कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से कहीं ज्यादा है। मेकर्स और फैंस इस रिकॉर्डतोड़ कमाई से बेहद खुश हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में फिल्म और भी ज्यादा शानदार कारोबार करेगी और पहले वीकेंड तक 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

10 बड़ी फिल्मों को दी मात

‘Kantara Chapter 1’ ने रिलीज के साथ ही इस साल की 10 बड़ी फिल्मों को पहले दिन की कमाई में पीछे छोड़ दिया। इनमें बॉलीवुड और साउथ की कई चर्चित फिल्में शामिल हैं।

कांतारा चैप्टर-1 ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

छावा – 31 करोड़

सैयारा – 21.5 करोड़

सु फ्रॉम सो – 0.78 करोड़

महावतार नरसिम्हा – 1.75 करोड़

संक्रातिकी वस्तुनम – 23 करोड़

मैड स्क्वायर – 8.5 करोड़

ड्रैगन – 6.5 करोड़

टूरिस्ट फैमिली – 2 करोड़

थोडारम – 5.25 करोड़

लोका चैप्टर 1 – 2.7 करोड़

इन सभी फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ते हुए ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने पहले ही दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली मूवी का खिताब अपने नाम कर लिया।