देवरिया। जूनियर एनटीआर की फिल्म (Devra)देवरा-1 बंपर एडवांस बुकिंग के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ट्रेलर के मिले करोड़ों व्यू के बाद दर्शकों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। 27 सितंबर को सभी सिनेमाघरों में हाउसफुल रही फिल्म का जानते हैं फर्स्ट डे का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

पहले दिन हुई कितनी कमाई
फिल्म (Devra)देवरा ने पहले दिन 45 करोड़ रुपए से ज्यादा के साथ ओपनिंग की है। ये आंकड़े पहले दिन का शो पूरा होने से पहले का है। फिल्म के पहले दिन 100 करोड का आंकड़ा पार करने का अनुमान लगाया जा रहा है। पहले दिन की कमाई में देवरा न अजय देवगन की शैतान और ऋतिक की फाइटर को पछाड़ दिया है।

2 साल बाद आई जूनियर एनटीआर की फिल्म
फिल्म में जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं जान्ह्वी कपूर एनटीआर के अपोजिट काम कर रही हैं। फिल्म में सैफअली खान ने भी काम किया है। फिल्म (Devra) देवरा के दो पार्ट बनाए गए हैं। यह पहला पार्ट है दूसरा पार्ट बाद में रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें RRR के 2 साल बाद जूनियर एनटीआर की फिल्म आई है।