देवरिया। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में फिर से भारतीय क्रिकेटर्स ने अपनी जगह बनाई है। आईसीसी की लेटेस्ट रैंकिंग में(jasprit bumrah) जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट के नंबर -1 गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने रविचंद्रन अश्विन को पीछे करते हुए नंबर वन की रैंक हासिल की है। आइए जानते हैं आईसीसी रैंकिंग में और कौन-कौन से भारतीय क्रिकेटर्स ने अपनी जगह बनाई है।


क्या है बुमराह की रेटिंग प्वॉइंट्स?

बुमराह (jasprit bumrah)अपने शानदार टेस्ट प्रदर्शन की बदौलत टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंक के पहले पायदान पर आए हैं। उन्होंने 870 रेटिंग प्वॉइंट्स हासिल किया है। जबकी रविचंद्र अश्विन ने 869 रेटिंग हासिल की और दूसरे नंबर पर आ गए। वहीं रविंद्र जडेजा ने टॉप 10 गेंदबाजों की लिस्ट में 6वां रैंक हासिल किया है। उन्हें 809 रेटिंग नंबर मिले हैं।

टेस्ट रैंकिग में इन क्रिकेटर्स का नाम
आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों ने भी अच्छी खासी बढ़त बनाई है। यशस्वी जायसवाल 2 स्थान आगे बढ़कर 5वें से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। यशस्वी के पास 792 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं। वहीं विराट कोहली 724 रेटिंग प्वॉइन्ट्स के साथ 6वें स्थान पर आ गए हैं। विराट ने सीधे 6 अंकों की बढ़त बनाई है। इससे पहले विराट 12वें स्थान पर थे। ऋषभ पंत 718 अंकों के साथ 9वें स्थान पर हैं लेकिन वो रैंकिंग में 3 स्थान नीचे खिसक गए हैं।