देवरिया। मंगलवार की शाम ईरान ने इजरायल पर मिसाइल से हमला कर दिया। इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने ईरान से उनके देश पर रॉकेट दागे जाने की सूचना दी गई। इजराइली सेना ने वहां की जनता को बम शेल्टर्स में छिपा रही है। वहीं अमेरिका ने इजराइल को सिक्योरिटी देने की बात कही है।
इजरायली आर्मी की तरफ से क्या कहा गया?
इजराइल की सेना ने कहा ईरान की तरफ से मिसाइल दागना जारी है। सेना ने एक बयान में कहा- अगली सूचना तक लोगों को सुरक्षित क्षेत्र में रहने के लिए कहा गया है। पूरे ईरान में लगातार बम विस्फोट की आवाजें सुनाई दे रही हैं। ये आवाज मिसाइल को रोकने वाले एयर डिफेंस सिस्टम के टकराने की वजह से आ रही है।
अमेरिका ने कही रक्षा की बात
इजराइल पर हुए हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका इजरायल की हर तरह से मदद करने को तैयार है। बाइडन ने एक्स पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ दिन में हुई बैठक के बारे में कहा, “हमने चर्चा की कि कैसे अमेरिका इजरायल को इन हमलों से बचाने और क्षेत्र में अमेरिकी कर्मियों की रक्षा करने में मदद करने के लिए तैयार है।”
ईरान ने भी की हमले की पुष्टि
ईरान की तरफ से भी इजराइल पर हमला करना स्वीकार किया है। उसने कहा है कि उन्होंने इजराइल पर हजारों मिसाइलें दागी है। इरान ने इजराइल को जवाबी हमला ना करने की चेतावनी दी है। ईरान की तरफ से कहा गया है कि जवाबी हमला किया तो इसका फल और भी विनाशकारी होगा।
हमला नाकाम होने का दवा
इजरायली मीडिया की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार ईरान की तरफ से किया गया यह हमला नाकाम होग गया है। ईरान से अब तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है। ईरान ने 200 से ज्यादा मिसाल दागे जिनमें से ज्यादातर मिसाइल को हवा में ही गिरा दिया गया था।