देवरिया न्यूज़

: :

IPL Auction 2023 : सैम करन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, ये खिलाड़ी हुए मालामाल

देवरिया : आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़‍ियों की नीलामी का अंत शुक्रवार को कोच्चि के ग्रांड ह्यात होटल में हुआ। इसमें कुल 405 खिलाड़ी शामिल हुए। निलामी में 273 भारतीय खिलाड़ी भी शामिल रहे। इंग्‍लैंड के ऑलराउंडर सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जिन्‍हें पंजाब किंग्‍स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ थी, लेकिन उन्हें 9 गुना से ज्यादा कीमत मिली। पहले वे सीएसके की टीम में थे।

इसके अलावा ऑस्‍ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। 13 सेटों तक चली नीलामी में 80 खिलाड़ी बिके, जिसमें से 29 विदेशी खिलाड़ी रहे। इस दौरान फ्रेंचाइजी ने 1.6 अरब रुपये खर्च किए। IPL की 10 टीमों के पास 206.5 करोड़ रुपए हैं। सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद के पास हैं।

विकेटकीपर के तौर पर वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन अब तक के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। उन्हें 16 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। इससे पहले सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले विकेटकीपर मुंबई के ईशान किशन (15.25 करोड़) थे।

बता दें कि सबसे पहली बोली न्यूजीलैंड के कैप्टन केन विलियमसन की लगी, जिन्हें गुजरात टाइटंस ने बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदा लिया. वे 2022 के आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा। ब्रूक पहली बार ऑक्शन में शामिल हुए थे।

वहीं, अजिंक्य रहाणे को 50 लाख के आधार मूल्य पर चेन्नई ने खरीदा। मयंक अग्रवाल को भी हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीदा है। मयंक IPL 2022 में पंजाब किंग्स के कप्तान थे।

रीले रुसो व जो रूट एक करोड़ के बेस प्राइस पर आखिर में बिके। 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन को कोलकाता ने खरीदा। पंजाब किंग्स ने जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को 50 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा।

कैमरुन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने खरीदा

वेस्टइंडीज के ओडियन स्मिथ को 50 लाख के आधार मूल्य पर गुजरात टाइटंस ने और जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा। कैमरुन को लेकर मुंबई इंडियन की दिल्ली कैपिटल्स के साथ काफी देर तक खींचतान चली और आखिरकार इंडियंस ने उसे खरीद लिया। कैमरुन पहली बार आईपीएल ऑक्शन का हिस्सा बनें।

बेन स्टोक्स को चेन्नई ने खरीदा

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के लिए आरसीबी, आरआर, एलएसजी और एसआरएच से ज्यादा 16.25 करोड़ की बोली लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीद लिया। हेनरिक क्लासेन को दिल्ली के साथ टक्कर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने 5.25 करोड़ में खरीदा।

इंग्लैंड के फिल सल्ट

इंग्लैंड के फिल सल्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जे रिचर्डसन को मुंबई इंडियंस ने 1.5 करोड़ में खरीदा। जयदेव उनादकट को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा। रीस टॉप्ले को आरसीबी (RCB) ने 1.9 करोड़ में खरीदा। इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद को हैदराबाद सनराइजर्स ने 2 करोड़ में और ईशांत शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा। मयंक मार्केंडेय को 50 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

निशांत सिंधु को सीएसके ने 60 लाख रुपये और सनवीर सिंह को है ने 20 लाख रुपये में खरीदा। समर्थ व्यास को हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा। उत्तर प्रदेश के शिवम मावी सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने हैं। उनका बेस प्राइस 40 लाख था और उन्हें गुजरात टाइटन्स ने 15 गुना ज्यादा कीमत देकर 6 करोड़ में खरीदा। रोमारियो शेफर्ड को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा। तेज गेंदबाज राजन कुमार को आरसीबी ने 70 लाख रुपये में खरीदा।

  • तेज गेंदबाज विदवथ कावेरप्पा को पंजाब किंग्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • विकेट कीपर विष्णु विनोद को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • विकेट कीपर उरविल पटेल को गुजरात टाइटंस ने 20 लाख में खरीदा।
  • विकेट कीपर बल्लेबाज डोनोवन फरेरा को राजस्थान ने 50 लाख रुपये में खरीदा।
  • प्रेरक मांकड़ को एलएसजी ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • डुआन जानसन को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • मयंक डागर को हैदराबाद ने 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • हरप्रीत भाटिया को पंजाब किंग्स ने 40 लाख रुपये में खरीदा।
  • स्पिनर अमित मिश्रा को 50 लाख रुपये में एलएसजी ने खरीदा।
  • पीयूष चावला को मुंबई इंडियंस ने 50 लाख रुपये में खरीदा।
  • जोशुआ लिटिल को गुजरात टाइटन्स ने 4.4 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को गुजरात टाइटंस ने 50 लाख रुपये में खरीदा।
  • ऑलराउंडर शम्स मुलानी को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • स्वप्निल सिंह को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • नामीबिया के डेविड विसे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक करोड़ रुपये में खरीदा।
  • विकेट कीपर नीतीश कुमार रेड्डी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • अविनाश सिंह को आरसीबी ने 60 लाख रुपये में खरीदा।
  • कुणाल राठौड़ को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • ऑलराउंडर सोनू यादव को आरसीबी ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को केकेआर ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • ऑलराउंडर अजय मंडल को सीएसके ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • मोहित राठी को पंजाब किंग्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • ऑलराउंडर नेहल वढेरा को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • भगत वर्मा को सीएसके ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • शिवम सिंह को पंजाब किंग्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *