देवरिया। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने अपना छठां मेडल जीत लिया है। रेसलर अमन सहरावत ने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। अमन ने 57 किग्रा वर्ग में प्यूर्ता के रिको डारियन को 13-5 के स्कोर से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। आपको बता दें पेरिस ओलिंपक में मेडल जीतने वाले अमन भारत के पहले पहलवान हैं।
मैच के पहले अमन का बढ़ गया था वेट
अमन ओवरऑल ओलंपिक में मेडल जीतने वाले चौथे भारतीय पहलवान हैं। इसके लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत की है। नेशनल रेसलिंग कोच विरेंद्र दाहिया ने बताया कि मैच के पहले अमन का वजन 4 किलो बढ़ गया था। विनेश फोगाट के मामले को देखते हुए अमन ने रातभर पसीना बहाया और किसी तरह अपना वजन 4 किलो कम किया। बता दें सेमीफाइनल मैच के बाद अमन का वेट बढ़कर 61 किलोग्राम हो गया था।
अमन ने कैसे कम किया वजन
नेशनल रेसलिंग कोच विरेंद्र दहिया ने बताया कि- “हम खुश हैं। अमन देश के लोगों की उम्मीदों पर खड़ा उतरा।कल शाम जब कुश्ती खत्म हुई तो अमन का वजन लगभग साढ़े चार किलो बढ़ गया था। जिसके बाद हमने डेढ़ घंटे तक ट्रेनिंग की। एक घंटे के लिए आराम किया और फिर ट्रेडमिल, सौना बाथ का सेशन किया।” अमन इंडिविजुअल इवेंट मे मेडल जीतन वाले सबसे कम उम्र के एथलीट हैं।