देवरिया। पेरिस ओलंपिक में भारत ने एक और पदक अपने नाम कर लिया है। ओलंपिक के छठें दिन भारत को शूटिंग में ही ब्रांज मेडल हासिल हुआ। शूटर स्वप्निल कुसाले ने अपने ओलंपिक डेब्यू में ही कमाल कर दिखाया। स्वपनिल ने पुरुष 50 मीटर राइफल में 451.4 के स्कोर तक मुकाबला लड़ा और तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता।
पांचवें स्थान से सीधे पहुंचे तीसरे स्थान पर
छठे दिन मुकाबले में नीलिंग और प्रोन की सीरीज के बाद स्वप्निल का स्कोर 310.1 था और वो 5वें स्थान पर थे। जल्द ही स्वप्निल ने स्टैंडिंग की सीरीज के साथ ही खेल में वापसी की और तीसरे स्थान पर पहुंच गए। स्वप्निल का स्कोर इस तरह रहा-
नीलिंग में 9.6, 10.4, 10.3, 10.5, 10.0 शूटिंग अंक
नीलिंग दूसरी सीरीज- 10.1, 9.9, 10.3, 10.5, 10.1 शूटिंग अंक
नीलिंग तीसरी सीरीज कुल अंक- 51.6 शूटिंग अंक
प्रोन पहली सीरीज कुल अंक- 52.7 शूटिंग अंक
प्रोन दूसरी सीरीज में कुल अंक- 52.2 शूटिंग अंक
प्रोन तीसरी सीरीज में कुल अंक- 51.9 शूटिंग अंक
स्टैंडिंग पहली सीरीज- 51.1 शूटिंग अंक
दूसरी सीरीज- 50.4 शूटिंग अंक
पहली बार ओलंपिक खेल रहे हैं स्वप्निल
स्वप्निल कुसाले ने वैसे तो कई इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। लेकिन ओलंपिक में उनका ये डेब्यू मैच था। उन्होंने क्वालीफिकेशन राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन किया था उन्हें, 60 शॉट्स में 590 अंक मिले थे। पुणे में जन्में 28 साल के स्वप्निल साल 2012 से इंटरनेशनल शूटिंग इवेंट्स में हिस्सा ले रहे हैं। खेल के मामले में स्वप्निल धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। दोनों में एक यह भी समानता है कि स्वप्निल भी धोनी की तरह ही सेंट्रल रेलवे में टीसी के पद पर काम कर रहे हैं। स्वप्निल एक साधारण परिवार से हैं उनकी मां गांव की सरपंच हैं वहीं भाई और पिता शिक्षक के रूप में काम करते हैं।