देवरिया। भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी (koneru hampi) ने अपने नाम इतिहास दर्ज कर लिया है। उन्होंने फिडे महिला शतरंज विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। रविवार को हुए मुकाबले में उन्होंने चीन की अंतरराष्ट्रीय मास्टर युक्सिन सोंग को मात दी और फिडे महिला शतरंज विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
सेमी फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला
कोनेरू (koneru hampi) ने पहला गेम सफेद मोहरों से जीता जिसके बाद वो अंतिम चार में पहुंचने से सिर्फ एक ड्रॉ ही दूर थीं। दूसरे गेम में उन्होंने चीनी खिलाड़ी के साथ हुए कड़े मुकाबले के बाद हुए ड्रॉ के साथ ही सेमीफाइनल में जगह बना ही ली। आपको बता दें फिडे महिला चेस वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 2021 से हुई है। लेकिन अब तक कोई भी भारतीय महिला खिलाड़ी सेमी फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी। इससे पहले साल 2023 में हरिका द्रोणावल्ली क्वार्टर फाइनल तक पहुंच पाई थीं।
टॉप-थ्री में जगह बनाने खेलेंगी हम्पी
कोनेरू हम्पी अब टॉप-3 में जगह बनाने खेलेंगी। इसके लिए 2 मौके दिए जाएंगे। इसी के साथ उन्हें वुमन कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह भी मिल जाएगी। वहीं दूसरी तरफ हरिका द्रोणावल्ली और दिव्या देशमुख के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कड़ी टक्कर हुई। आगे होने वाले मुकाबले के बाद दोनों में से एक खिलाड़ी हम्पी के साथ टॉप 4 में जगह बना लेंगी। इस तरह से भारत को दो सेमीफाइनलिस्ट (koneru hampi) खिलाड़ी मिल जाएंगी।