देवरिया। भारतीय क्रिकेट टीम बारबाडोस से टी-20 वर्ल्डकप लेकर भारत आ चुकी है। भारत आते ही टीम ने पीएम मोदी से उनके आवास पर खास मुलाकात की। आपको बता दें पिछले साल वर्ल्डकप के फाइनल में मैच हारने के बाद पीएम मोदी खुद सभी खिलाड़ियों से मिलने ड्रेसिंग रूम गए थे और एक-एक खिलाड़ियों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया था। इस बार खिलाड़ियों ने देश लौटते ही सबसे पहले प्रधानमंत्री से मुलाकत की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।


पीएम के साथ ट्रॉफी लेकर खिंचवाई तस्वीरें
प्रधानमंत्री और भारतीय क्रिकेट टीम की मुलाकात की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विराट कोहली ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरे शेयर की है। तस्वीर में टीम के कप्तान रोहित शर्मा ट्रॉफी के साथ सबसे आगे नजर आ रहे हैं, उनके साथ टीम के दूसरे खिलाड़ी, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह भी मौजूद थे। पीएम ने खिलाड़ियों के साथ बैठकर चर्चा की और उनके परफॉर्मेंस की चर्चा की। पीएम ने कैप्टन रोहित शर्मा और टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ ट्रॉफी को भी हाथ में उठाया।

तूफान की वजह से बारबाडोस में फंसी थी टीम इंडिया
टीम इंडिया को वर्ल्डकर के बाद 30 जून को ही देश लौट जाना था लेकिन बारबाडोस में आए तूफान बेरिल की वजह से टीम वहां पर फंसी हुई थी। तूफान की वजह से मौसम इतना खराब था कि सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गई थी। तूफान की वजह से खिलाड़ी 5 दिन देरी से भारत पहुंचे हैं। जैसे ही तूफान थोड़ा धीमा हुआ और मौसम कुछ साफ हुआ खिलाड़ियों को विशेष विमान से भारत के लिए रवाना किया गया।