देवरिया। गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया।  मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 47.4 ओवर में 248 रन बनाए। जवाबी पारी में भारत ने 38.4 ओवर में छह विकेट पर 251 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया।

3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 47.4 ओवर में 248 रन बनाए। जवाब में भारत ने 38.4 ओवर में छह विकेट पर 251 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया । दूसरा मुकाबला कटक में 9 फरवरी को खेला जाएगा।

गिल, श्रेयस और अक्षर ने खेली शानदार पारी

मुकाबले में शुभमन गिल ने शानदार अंदाज में मैच विनिंग फिफ्टी जमाई। वो शतक से चूक गए। उन्होंने 96 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेली। इस दौरान14 चौके जड़े। जबकि अक्षर पटेल ने 47 गेंदों पर 52 रनों की नाबाद पारी खेली। गिल और अक्षर के बीच 107 गेंदों पर 108 रनों की पार्टनरशिप हुई। इससे पहले श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने तीसरे विकेट के लिए 94 रनों की शानदार पार्टनरशिप की थी।

श्रेयस 36 गेंदों गेंदों पर 59 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस ने अपनी पारी में 9 चौके और दो छक्के लगाए। इंग्लैंड की ओर से कोई भी गेंदबाज छाप नहीं छोड़ सका। आदिल राशिद और साकिब महमूद ने 2-2 विकेट लिए। जबकि जोफ्रा आर्चर और जैकब बेथेल को 1-1 सफलता मिली।