देवरिया।मोहाली में खेले गएभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच, तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने अपने नाम कर लिया है। अक्टूबर में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी मायने रखती है। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 276 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 277 रन चाहिए थे, इस लक्ष्य को भारत ने 48.4 ओवर में ही पांच विकेट गंवाकर प्राप्त कर लिया लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम, वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गई है।


भारतीय ओपनर्स ने दिलाई मजबूत शुरुआत
277रनों का लक्ष्य लेकर ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल की जोड़ी मैदान पर उतरी, इस साझेदारी ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई और 142 रन पर पहला विकेट दिया। ऋतुराज ने 71 रन और शुभमन गिल ने 74 रन की पारी खेली।सूर्यकुमार यादव ने भी अपना अर्ध शतक पूरा किया। कप्तान केएल राहुल ने 58 रन की नाबाद पारी खेली और49वें ओवर में शॉन एबॉट की गेंद पर छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए। ऑस्ट्रेलियाई टीमकी तरफ से डेविड वॉर्नर ने 52, जोश इंग्लिस ने 45 और स्टीव स्मिथ ने 41 रन बनाए।

मोहाली में 27 साल बद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत
मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को 27 साल बाद वनडे में जीत मिली है। इससे पहले भारत ने 1996 में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। शुक्रवार को खेला गया मैच मोहाली के मैदान पर भारत-ऑस्ट्रेलिया का छठां मैच था। इस मैच के बाद मोहाली में भारत ने अब तक 2 मैच जीते वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 4 मैच जीते हैं। 3 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 24 सितंबरको इंदौर में खेला जाएगा।