देवरिया। चीन के हांग्जो में चल रहे एशियन पैरा गेम्स में भारत ने 100 पदक का आंकड़ा पार करते हुए इतिहास रच दिया है। भारत ने अब तक अलग-अलग खेलों में 28 स्वर्ण पदक, 31 सिल्वर पदक और 49 कांस्य पदक जीते हैं। खबर लिखे जान तक भारत के पास कुल 108 मेडल्स थे। 22 अक्टूबर से शुरू हुए पैरा खेलों में भारत ने अपना अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।
हमारे युवाओं के लिए कुछ भी असंभव नहीं: पीएम मोदी
एशियाई पैरा खेलों में 100 पदक का आंकड़ा पार करने पर पीए नरेंद्र मोदी ने भारतीय पैरा एथलीट्स को बधाई दी और अपने खुशी जाहिर की। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा-
“एशियाई पैरा खेलों में 100 पदक! अपूर्व आनंद का क्षण. यह सफलता हमारे एथलीटों की प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।
यह उल्लेखनीय मील का पत्थर हमारे दिलों को अत्यधिक गर्व से भर देता है। मैं अपने अविश्वसनीय एथलीटों, कोचों और उनके साथ काम करने वाली संपूर्ण सहायता प्रणाली के प्रति अपनी गहरी प्रशंसा और आभार व्यक्त करता हूं।
ये जीतें हम सभी को प्रेरित करती हैं। वे एक अनुस्मारक के रूप में कार्य करते हैं कि हमारे युवाओं के लिए कुछ भी असंभव नहीं है।”

पहली पार मेडल टैली में पांचवें नंबर पर भारत
एशियन पैरा गेम्स पहली बार 2010 में चीन के ग्वांग्झू में आयोजित हुआ था। अभी 2023 में चल रहा पैरा एशियन गेम्स टूर्नामेंट का चौथा संस्करण है। यह टूर्नामेंट 2022 में होना था लेकिन चीन में कोरोना की स्थिति को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था। 2010 और 2014 में भारत मेडल तालिका में 15वें स्थान पर था और 2018 में अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारत ने 9वां स्थान प्राप्त किया था। इस साल के आयोजन में भारत ने अपना सबसे बेहतरीन खेल दिखाया है और पहली बार पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।