देवरिया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के साथ चल रही टी 20 मैच के तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रिका को 10 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही 3 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। वुमन्स टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला हार गई थी। वहीं दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। तीसरा मुकाबला आर या पार का मामला था। ऐसे में 10 विकेट से बड़ी जीत हासिल कर टीम इंडिया ने खुद को साबित कर दिया है।
84 रनों पर सिमटी साउथ अफ्रिकी वुमन्स टीम
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रिका की टीम 17.1 ओवर में सिर्फ 84 रन बना सकी और ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से पूजा वस्त्रकार और राधा यादव की तूफानी गेंदबाजी के सामने साउथ अफ्रिका की कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक सकी। वहीं इस आसान लक्ष्य को पाने मैदान पर उतरी भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने बिना कोई विकेट गंवाए ही हासिल कर लिया। अब 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।
मंधाना ने लगाया अर्ध शतक
शेफाली और स्मृति की भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने शुरुआत से ही जमकर रन बटोरे। दोनों खिलाड़ियों ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को कभी भी इस मैच में वापसी का मौका नहीं दिया। 40 बॉल पर मंधाना ने 8 चौके और 2 छक्के जमाते हुए 54 रन की नाबाद पारी खेल डाली। वहीं शेफाली ने दूसरी छोर पर टिककर 25 बॉल पर 27 रन की पारी खेली