देवरिया। टी 20 वर्ड कप में न्यूजीलैंड को रनों से हराकर भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत तीसरी बार टी 20 वर्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है। पहले बल्लेबाजी कर टीम इंडिया ने 256 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। ये स्कोर टी-20 फाइनल मैच का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर था। रन चेस करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत को 96 रनों के बड़े अंतर से ये जीत मिली।
पूरे मैच में रहा भारत का दबदबा
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। ओपनर संजू सैमसन ने 89 रन, अभिषेक शर्मा ने 52 रन और ईशान किशन ने 54 रन की बेहतरीन पारियां खेलीं। इन तीनों की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने महज 15 ओवर में ही 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया।
हालांकि 16वें ओवर में जिमी नीशाम ने मैच का रुख कुछ हद तक बदल दिया। उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव को बिना खाता खोले आउट किया और ईशान किशन और संजू सैमसन को भी पवेलियन भेज दिया। इन लगातार झटकों के बाद भारतीय टीम की रन गति धीमी पड़ गई। धीमी रफ्तार के चलते आखिरी पांच ओवरों में टीम केवल 52 रन ही जोड़ सकी, जिसमें 20वें ओवर में आए 24 रन भी शामिल थे।
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी ने टीम इंडिया की बड़ी जीत पर उन्हें बधाई देते हुए अपने एक्स अकाउंट पर टीम के लिए बधाई संदेश लिखा- “चैंपियंस!
ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई!
यह शानदार जीत ज़बरदस्त स्किल्स, पक्के इरादे और टीमवर्क को दिखाती है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में ज़बरदस्त हिम्मत दिखाई है।
इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है।
बहुत बढ़िया, टीम इंडिया!”