देवरिया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए सुपर-8 के मुकाबले में भारत ने वेस्ट इंडीज को 5 विकेट से हराया। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो की स्थिति थी। कोलकाता के इडन गार्डन में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज की टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 20 ओवरों में 195 रन बनाए। रन चेज करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 4 बॉल शेष रहते ही 199 रन बनाकर मैच अपने नाम किया और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाइ कर लिया।

संजू सैमसम की 97 रनों की नाबाद पारी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसम ने ओपनिंग की लेकिन अभिषेक शर्मा इस मैच में भी कुछ खास नहीं कर पाए और 10 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन संजू सैमसंग अंत डटे रहे और 97 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मैच की जीत का बड़ा श्रेय उन्हें जाता है। इस जीत के साथ ही भारत टी-20 वर्डकप में सबसे ज्यादा छठी बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम बन गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 195 रनों का ये चेज टीम इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज भी रहा। संजू इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे।

टीम इंडिया की पारी

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 11 बालों में 10 रन बनाए, ईशान किशन ने 6 बालों में रन, कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 16 बालों में 18 रन, तिलक वर्मा ने 15 बालों में 27 रन, हार्दिक पण्डया ने 14 बालों में 17 रन बनाए वहीं शिवम दुबे 4 बालों में 8 रन बनाकर नाबाद रहे।

अब टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड के साथ होगा। ये मैच 5 मार्च को मुंबी के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।