देवरिया। टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच में भारत ने पाकिस्तान पर 64 रनों की बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही भारत ने वर्डकप में सुपर 8 के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है। मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवरों में 175 रनों की शानदार पारी खेली। 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 18 ओवर में 114 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।
भारत की शानदार पारी
अगर कोलंबो हम कोलंबो की पिच को ध्यान में रखते हैं तो भारत की 175 रनों की पारी बेहद शानदार मानी जाएगी। ईशान किशन ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 77 रनों की पारी खेली और भारत को एक मजबूत शुरुआत दी। ईशान ने सिर्फ 40 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 70 रनों का स्कोर बनाया। तिलक वर्मा ने 25, कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 32, शिवम दुबे ने 27 रन बनाए वहीं रिंकू सिंह 11 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तानी गेंदबाज सैम अयूब ने 4 ओवर में 3 विकेट लिए और पाकिस्तान की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए।
खराब रही पाकिस्तान की शुरुआत
बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत ही बेहद खराब रही। पाकिस्तान ने 2 ओवरों में ही अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। पाकिस्तानी बल्लेबाजों में उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। पाकिस्तानी टीम पर भारतीय गेंदबाजों का दबाव साफ नजर आ रहा था। भारतीय गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल , वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए।
पाकिस्तानी प्लेइंग इलेवन में सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक शमिल थे।