देवरिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए भारत-इंग्लैंड के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है। T-20 वर्डकप के इस सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के बल्लेबाजों ने कमाल बल्लेबाजी की। मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 253 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। ये स्कोर वर्ड कप के नॉकआउट मैच में सबसे बड़ा स्कोर है। अब भारत 8 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ वर्ड कप की ट्रॉफी के लिए भिड़ेगी।
फिर दिखा संजू का कमाल
इस सेमीफाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसंग ओपनिंग करने उतरे। अभिषेक शर्मा से इस बार क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी लेकिन इस बार भी उन्होंने निराश किया। लेकिन संजू सैमसंग का जलवा इस मैच में भी बरकरार रहा। उन्होंने 42 बॉल में 89 रनों की शानदार पारी खेली और मैच के हीरो साबित हुए। संजू सैमसंग को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। उनके अलावा ईशान किशन ने 18 बालों में 39 रन बनाए, शिवम दुबे ने 25 बालों में 43 रनों की पारी खेली, कप्तान सुर्यकुमार यादव ने 6 बालों में 11 रन बनाए, हार्दिक ने 12 बालों में 27 रन, तिलक वर्मा ने 7 बालों में 21 रन बनाए। अक्षर पटेल 2 रन पर नाबाद रहे।
इंग्लैंड ने दी कड़ी टक्कर
253 रनों को चेस करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत कुछ धीमी रही लेकिन बाद में उन्होंने भारत को कड़ी टक्कर दी। इंग्लैंड के बैटर बैथल ने 48 बालों में 105 रन बनाए। विल जैक्स ने 20 बालो में 35 रन बनाए वहीं बटलर ने 17 बालों में 25 रनों की पारी खेली। भारतीय गेंदबाजों में अर्शदीप, बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिए वहीं हार्दिक पंण्ड्या ने 2 विकेट झटके।