देवरिया। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 वनडे मैचों की सीरीज पर भारत ने अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद रविवार को कटक में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया। सीरीज का आखिरी मुकाबला अब 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाना है।

रोहित शर्मा रहे मैच के हीरो

इस जीत का पूरा श्रेय काफी समय से आउट ऑफ फॉर्म से बाहर चल रहे रोहित शर्मा को जाता है।  रोहित ने 90 गेंदों में 119 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के लगाए। रोहित का साथ देते हुए शुभमन गिल ने 60, श्रेयस अय्यर ने 44 और अक्षर पटेल ने 41 रनों की पारी खेली। जबकी इंग्लैंड के लिए जेमी ओवरटन ने दो विकेट झटके।

इंग्लैंड ने दिया था 305 रनों का लक्ष्य

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 304 रनों पर ऑल-आउट हो गई। भारत को जीत के लिए 305 रन बनाने थे। इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन जो रूट ने बनाया। उन्होंने 69 रनों की पारी खेली वहीं बेन डकेट ने 65, लियाम लिविंगस्टोन ने 41 और हैरी ब्रूक ने 31 रन जोडे। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 35 रन देकर 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्य ने भी एक-एक विकेट झटके।

ये थीं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंडियन प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कैप्टन), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन-  फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कैप्टन), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, आदिल रशीद, मार्क वुड, साकिब महमूद