देवरिया : टी-20 विश्व कप 2022 से पहले मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगाज पंजाब के मोहाली में मंगलवार को तीन मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस सीरीज को जीतने के लिए अपना पूरा दमखम लगाना चाहेंगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम हालांकि अपने कुछ अहम खिलाड़ियों के बगैर भारत दौरे पर आई है। लेकिन इसका असर शायद ही मैचों में दिखाई दे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 में भिड़ंत के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि साल 2007 से लेकर अबतक दोनों टीमों का 24 बार आमना-सामना हो चुका है। जिसमें 13 मुकाबले टीम इंडिया के और 9 ऑस्ट्रेलिया के खाते में गए हैं। जबकि एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।
भारतीय टीम का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर दिखाई पड़ता है। लेकिन जब बात भारतीय सरजमीं पर टक्कर की आती है तो मामला थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो जाता है। भारत में दोनों टीमें 8 बार भिड़ चुकी हैं जिसमें से 4 मैच में टीम इंडिया और 3 में ऑस्ट्रेलिया विजयी रही है। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला।
भारत में बारिश का मौसम खत्म होने जा रहा है और ठंड शुरू होने वाली है। ऐसे में मोहाली में निश्चित तौर पर रात के वक्त ओस का प्रभाव पड़ेगा। दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम के सामने मुश्किल पेश आएगी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 में 5 और लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 में से 8 मुकाबले जीते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 और लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 मैच जीतने नें सफल हुई है। साल 2016 के विश्व कप के दौरान मोहाली में दोनों टीमों का आमना सामना हुआ था। तब भारतीय टीम ने विराट कोहली की नाबाद 82 रन की पारी की बदौलत लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी।
ये भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली बना सकते हैं दो बड़े रिकॉर्ड, द्रविड़ भी छूट जाएंगे पीछे



