देवरिया। भारत ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप (womens world cup 2025) के उद्घाटन मैच में शानदार शुरुआत की। हालांकी मंगलवार को हुए मुकाबले में बारिश की वजह से कुछ दिक्कतें आई लेकिन भारत ने श्रीलंका को डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम से 59 रन से मात दी। 47 ओवर के इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा के अर्धशतक तथा स्पिन गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम इंडिया को जीत दिलाई।

भारत की खराब शुरुआत और वापसी

टूर्नामेंट की दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। श्रीलंका की अनुभवी बाएं हाथ की स्पिनर इनोका रणवीरा ने भारतीय बल्लेबाजी को गहरे संकट में डाल दिया। उन्होंने हरलीन देओल (48), कप्तान हरमनप्रीत कौर (21) और जेमिमा रोड्रिग्स (0) को जल्दी-जल्दी आउट कर दिया। इसके अलावा स्मृति मंधाना (08) और ऋचा घोष (03) भी जल्द ही पवेलियन लौट गईं। एक समय भारत का स्कोर छह विकेट पर 124 रन था और ऐसा लग रहा था कि टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाएगी।

अमनजोत और दीप्ति की शआनदार साझेदारी

इसी मुश्किल घड़ी में अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा ने सातवें विकेट के लिए 103 रन की शानदार साझेदारी कर टीम को संकट से उबारा। अमनजोत ने 57 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। यह उनका विश्व कप में पहला अर्धशतक रहा। दूसरी ओर, दीप्ति शर्मा ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 53 रन बनाए और अपना 16वां वनडे अर्धशतक पूरा किया। हरलीन देओल ने भी अहम 48 रन का योगदान दिया। अंत में स्नेह राणा ने तेजतर्रार 28 रन (15 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के) की नाबाद पारी खेलकर भारत का स्कोर आठ विकेट पर 269 रन तक पहुंचा दिया। बारिश के कारण (womens world cup 2025) मैच 47-47 ओवर का कर दिया गया।

श्रीलंका की पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने शुरुआती overs में अच्छी बल्लेबाजी की। कप्तान चामरी अटापट्टू (43) और हर्षिता समरविक्रम (29) ने आक्रामक खेल दिखाया। अटापट्टू ने 47 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के जड़े। हालांकि, दीप्ति शर्मा ने उन्हें बोल्ड कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। (womens world cup 2025) इसके बाद श्रीलंका की पारी बिखरती चली गई। दीप्ति ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लगातार दो ओवरों में कविशा दिलहारी (15) और अनुष्का संजवनी (06) को आउट किया। उन्होंने कुल मिलाकर तीन विकेट झटके। स्नेह राणा ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया और दो अहम विकेट चटकाए। बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी और प्रतीका रावल ने भी विकेट लेकर श्रीलंका की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया।निलाक्षिका सिल्वा (35) और अचिनी कुलसूर्या (17) ने कुछ देर तक संघर्ष किया, लेकिन लगातार गिरते विकेटों के चलते टीम 45.4 ओवर में 211 रन पर ढेर हो गई।