देवरिया। भारत ने हॉकी एशिया कप 2025 (hockey asia cup 2025) में शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह चौथी बार है जब भारतीय टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी जीती है। खास बात यह रही कि इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 2013 के फाइनल की हार का हिसाब भी बराबर कर लिया है। तब कोरियाई टीम ने भारत को 4-3 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।

शुरुआत से ही दिखाया दमदार खेल

फाइनल मैच (hockey asia cup 2025) की शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अपनाया। पहले क्वार्टर में ही सुखजीत सिंह ने गोल दागते हुए टीम को बढ़त दिला दी। इसी दौरान भारत को एक पेनल्टी स्ट्रोक भी मिला था, हालांकी उसे गोल में तब्दील करने में सफलता नहीं मिली थी।  लेकिन उससे खिलाड़ियों के जोश में कोई कमी नहीं आई। खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में डटे रहे।

दूसरे क्वार्टर में मिली बढ़त

दूसरे क्वार्टर में भारत को थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा, जब जुगराज सिंह को दो मिनट के लिए सस्पेंड कर दिया गया। उस समय मैदान पर केवल 10 खिलाड़ी थे। इसके बावजूद कोरियाई टीम भारत की मजबूत डिफेंस को भेद नहीं पाई। इसके तुरंत बाद दिलप्रीत सिंह ने शानदार गोल करते हुए भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई।

हाफ टाइम के बाद और मजबूत हुई टीम इंडिया

हाफ टाइम तक भारत 2-0 से आगे था। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में दक्षिण कोरिया ने गोल करने की कोशिशें तेज कीं, लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। इसी बीच दिलप्रीत सिंह ने अपना दूसरा गोल दागते हुए स्कोर 3-0 कर दिया। अंतिम क्वार्टर में वरिष्ठ खिलाड़ी अमित रोहिदास ने एक और गोल दागकर भारत की जीत को पक्का कर दिया। कोरिया केवल एक गोल ही कर सका और मुकाबला 4-1 पर खत्म हुआ।

बदले की जीत

यह खिताब भारत के लिए केवल जीत ही नहीं, बल्कि बदला भी था। 2013 के फाइनल में मिली हार का बदला 12 साल बाद आखिरकार पूरा हुआ। यह भी एक दिलचस्प तथ्य है कि पिछले 31 वर्षों से हॉकी एशिया कप केवल भारत और दक्षिण कोरिया के बीच ही सिमटा हुआ है। पिछले 9 टूर्नामेंट्स (hockey asia cup 2025) में कोरिया ने 5 बार और भारत ने 4 बार ट्रॉफी जीती है।

पीएम मोदी ने दी टीम को बधाई

इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने टीम तारीफ करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा- “हमारी पुरुष हॉकी टीम को एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए बधाई! यह जीत और भी खास है क्योंकि टीम ने मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराया है। यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गर्व का पल है। हमारी टीम यूं ही नई ऊंचाइयां हासिल करती रहे और देश का नाम रोशन करें।”

3.