देवरिया। एशिया कप के रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात देकर एशिया कप (Asia cup finale) पर कब्जा कर लिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाला हर मैच दोनों देशों के लिए बेहद रोमांचक और अहम माना जाता है। ये मैच इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि ऐसा पहली बार था जब भारत-पाकिस्तान एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भिड़े थे। मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान के 146 रनों के टारगेट को भारत ने 19.4 ओवर में पूरा किया।

भारत ने खराब शुरुआत के बाद पकड़ी रफ्तार

पाकिस्तानी टीम से बिल्कुल उलट भारत की शुरुआत खराब रही लेकिन 3 विकेट के बाद भारतीय टीम ने रफ्तार पकड़ी। पूरी सीरीज (Asia cup finale) में छाए रहे अभिषेक शर्मा ने फैंस को खासा निराश किया और सिर्फ 5 रन बनाकर फहीम अशरफ की बॉल पर कैच आउट हो गए। इसके बाद शुभमन गिल 12 रन बनाकर फहीम के ही हाथों कैच आउट हुए। भारत का तीसरा विकेट कप्तान सूर्य कुमार यादव के रूप में गिरा। सूर्या सिर्फ एक रन बनाकर कैच आउट हुए। शाहीन अफरीदी की बॉल पर कैच आउट हुए।

तीसरे विकेट के बाद तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। दोनों के बीच 58 रनों की साझेदारी ने भारत को जीत तक (Asia cup finale) पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। संजू सैमसन 24 रन बनाकर अबरार अहमद की बॉल पर कैच आउट हुए। इसके बाद क्रिज पर उतरे शिवम दुबे ने 33 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 69 बनाकर भारत के सर जीत का ताज पहनाया। आखिर में आए रिंकू सिंह 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

पाकिस्तान की पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत अच्छी रही और भारत को पहले विकेट के लिए 84 रनों तक जद्दोजहद करनी पड़ी। लेकिन 3 विकेट के बाद पाकिस्तान के एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए और पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। 19.1 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 146 तक ही पहुंच सका। मुकाबले में पाकिस्तान के 8 खिलाड़ी कैच आउट हुए एक बोल्ड और एक खिलाड़ी एलबी डब्लू आउट हुआ

पाकिस्तान की तरफ से साहेबजादा फरहान ने 57 रन बनाए और वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच आउट हो गए। फखर जमान को भी वरुण चक्रवर्ती ने 46 रनों पर कैच आउट कराया। अयुब 14 रन बनाकर कुलदीप यादव की बॉल पर बुमराह को कैच थमा बैठे। मोहम्मद हारिस को बिना खाता खोले अक्षर पटेल ने कैच आउट कराया। सलमान आगा ने 8 रन बनाए और कुलदीप की बॉल पर कैच आउट हुए। एच तलत सिर्फ एक रनबनाकर कैचआउट हुए, मोहम्मद नवाज को जसप्रीत बुमराह ने 6 रनों पर कैच आउट कराया, शाहीन अफरीदी भी बिना खाता खोले कुलदीप यादव की बॉल पर एलबीडब्ल्यू हो गए। अशरफ को कुलदीप यादव ने बिना खाता घोले कैच आउट कराया वहीं हरीस रउफ को जशप्रीत बुमराह ने 6 रनों पर बोल्ड किया, अहमद एक रन बनाकर नॉट आउट रहे।