देवरिया। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2024 में जीत के साथ आगाज किया है। अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने आयरलैंड को आठ विकेट से हरा दिया है। भारत और आयरलैंड के बीच यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। ग्रुप-ए में अब भारतीय टीम दो अंक के साथ शीर्ष पर आ गई है। भारत का अगला मैच नौ जून को पाकिस्तान से होगा है।


जीत के लिए टीम इंडिया को मिला 96 रनों का लक्ष्य

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रन पर ही सिमट गई। 96 रनों के आसान लक्ष्य को हासिल करने के लिए मैदान में उतरी टीम इंडिया ने 12.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। ऋषभ पंत ने 13वें ओवर में बैरी मैक्कार्थी की गेंद पर सिक्स मारकर मैच समाप्त कर दिया।

रोहित शर्मा हुए रिटायर्ड हर्ट
टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा ने 37 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली लेकिन वो रिटायर्ड हर्ट हो कर वापस चले गए। रोहित शर्मा की चोट कितनी गंभीर है इसका पता अभी नहीं चला है। ऋषभ पंत ने नाबाद 36 रनों की पारी खेली। भारतीय गेंदबाजों ने तूफान की तरह गेंदबाजी की और विकेट लिए। अर्शदीप सिंह ने मैच के अपने दूसरे ओवर में आयरलैंड की सलामी जोड़ी को पवेलियन भेज भारत को शुरुआती सफलताएं दिलाई थी। वहीं हार्दिक ने तीन, बुमराह और अर्शदीप ने दो-दो विकेट हासिल किए।

फोटो:- सौजन्य BCCI, X अकाउंट